Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

Kanpur News: कानपुर के रहने वाले मृतक शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने पहलगाम आतंकी हमले की आंखों देखी बताई. उन्होंने आतंकियों पर खुलासा करते हुए बताया कि वह कैसे आए थे.

विज्ञापन

कानपुरः यूपी के कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की पहलगाम आतंकी हमले में हत्या की गई. मृतक की पत्नी ने खुलासा किया. खौफनाक मंजर को याद करके ऐशान्या फफक कर रो पड़ीं उन्होंने कहा कि इस घटना में पहली गोली शुभम को लगी थी. नजदीक आकर आतंकी ने बोला की कलमा पढ़ो नहीं पढ़ा तो, सिर पर सीधे गोली लगा कर मार दी. आतंकी कोई आर्मी की ड्रेस पहन कर नहीं आये थे वो सादे घोड़े वालों के कपड़ो में थे।

ऐशान्या ने कहा कि- ‘मैं और शुभम बैठकर मैगी खाने जा रहे थे. मेरी बहन थोड़ी दूर बैठी थी और पापा वॉशरूम गए थे. उतने देर में एक बंदा पीछे से आया. उसने गोली साइड में रखी और पूछा कि हिंदू है या मुसलमान. मुसलमान है तो पहले कलमा पढ़कर दिखा. हमें पता ही नहीं. हम पीछे मुड़कर देखें कि आखिर हो क्या रहा है. मैंने उसकी तरफ स्माइल करके पूछा कि भैया क्या हुआ. उसने पूछा कि हिंदू है या मुसलमान. मैंने बोला हिंदू. फिर मार दिया. सबको मार दिया.
ऐशान्या ने कहा कि ‘शुभम बहुत हसमुख आदमी था. और आतंकी कोई आर्मी की ड्रेस पहन कर नहीं आये थे वो सादे घोड़े वालों के कपड़ो में थे. मैंने कभी नहीं सोचा था 28 देश घूमा है और उसको अपने देश में हिन्दू होने के कारण गोली लगी. उनकी मांग है शुभम को शहीद का दर्जा मिले. पूरे परिवार में दुख का माहौल है, साथ आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फरवरी में ही शुभम और ऐशान्या की शादी हुई थी. परिवार के 11 सदस्यों के साथ वह कश्मीर घूमने गई थी. मंगलवार को पूरा परिवार पहलगाम में था. इसी दौरान आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला कर दिया. मंगलवार को पूरा परिवार पहलगाम में था. इसी दौरान आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला कर दिया।


Information is Life