कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

उन्नाव। नाम, पता बदल और आपराधिक मुकदमे छिपाकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई और पांच हजार का इनाम घोषित होते ही फरार होने वाले अंशू गुप्ता उर्फ काना ने शनिवार को CJM कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह उच्च न्यायालय के माध्यम से बचने का रास्ता तलाश रहा था लेकिन कामयाब न होने पर सरेंडर कर दिया।

दही थाना क्षेत्र में आवास विकास कालोनी बी-ब्लॉक निवासी अंशू गुप्ता पर सदर कोतवाली में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेश घूमने के लिए अंशू ने 23 अगस्त 2022 को अमित कुमार गुप्ता के नाम से पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। सदर कोतवाली के कुद्दूखेड़ा गांव का निवासी दर्शाकर एक महीने बाद छह सितंबर 2022 को आसानी से पासपोर्ट हासिल कर लिया था।

हालांकि बाद में शिकायत पर जांच हुई तो अमित कुमार गुप्ता का उपनाम अंशू गुप्ता होने का पता चला। उसके खिलाफ दही थानाक्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद मगरवारा चौकी के तत्कालीन इंचार्ज ने अमित कुमार उर्फ अंशू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई और गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है। प्रकरण में अब पुलिस के अधिकारी पासपोर्ट से जुड़ी जांच करने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका का भी पता लगा रहे हैं।

पासपोर्ट कार्यालय में दाखिल अभिलेख भी जांचे जाएंगे
पासपोर्ट आवेदन के समय लगाए गए दस्तावेजों की भी पुलिस जांच करेगी। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय के भी कर्मचारियों की भूमिका जांची जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अंशू गुप्ता के खिलाफ सदर कोतवाली, गंगाघाट सहित अन्य थानों और अधिकारियों से की गई शिकायतों की जानकारी जुटा रही है।


Information is Life