Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में रिक्त चल रहे अपर पुलिस आयुक्त के पद पर बुधवार को आनंद प्रकाश तिवारी ने चार्ज संभाल लिया। उन्होंने ने कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ ही उन पर पैनी नजर होगी, जो गिरोह बनाकर योजना के साथ अपराध करते हैं।

https://youtu.be/w_jvtASybhU

2004 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी

डीआईजी आनंद प्रकाश तिवारी 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह असम में राज्य परिवहन निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से उन्हे प्रतिनियुक्ति पर यूपी भेजा गया है। यूपी आते ही उन्हें पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। तिवारी को साहस व पराक्रम के लिए साल 2008 और 2012 में राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार दिया गया था। साल 2020 में मुख्यमंत्री असम द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक, 2019 में असम के मुख्यसचिव द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया। इसके अलावा उन्हें कई और पदक व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

यहां रह चुके हैं तैनात

पूर्व में वह परीवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक तिनसुकिया, उप विभागीय पुलिस अधिकारी रंगिया, कामरूप ग्रामीण जनपद में साल 2006-07, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नलबाड़ी, पुलिस अधीक्षक जनपद उदालगड़ी, पुलिस अधीक्षक जनपद तेजपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुवाहाटी, पुलिस अधीक्षक तिनसुकिया व जनपद शिवसागर में तैनात रह चुके हैं।

बताते चलें कि आनंद प्रकाश तिवारी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के निवासी हैं। उन्हें यहां क्राइम एंड हेड क्वार्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी डाॅ. मनोज कुमार के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

चार्ज लेते ही फर्जी जमानतगीर गिरोह का किया खुलासा

डीआईजी आनंद प्रकाश तिवारी कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त का चार्ज संभालते ही फर्जी जमानतगीर गिरोह का खुलासा कर दिया। इस गिरोह में एक अधिवक्ता, दो मुंशी व दो अन्य हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद यह पता लगाया जाएगा कि अब तक कितने अपराधियों को इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमानत करवाई है।


Information is Life