Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

New year will be welcomed by offering prayers to the sun with chanting of mantras at Atal Ghat - Sanjay Kapoor

कानपुर : कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 30 मार्च को भारतीय नवसंवत्सर पर अटल घाट में सुबह साढ़े पांच बजे शंखनाद, मंत्रोच्चारण और वाद्य यंत्रों से स्वागत और जल स्तुति की जाएगी। महाराष्ट्र के कलाकार वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति देंगे। ये जानकारी कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षण एवं आयोजक संजय कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत 2082 का आगमन पूरी आस्था और भारतीय संस्कृति में रच बस कर किया जाएगा।

रविवार की सुबह अटल घाट गंगा बैराज पर समारोह की शुरुआत प्रातः 5:00 बजे शुरू होगी। जिसमें सूर्य का आह्वान धुपर्त गायकों द्वारा घाट की सीढ़ियों में बैठकर सूर्य उदय तक किया जाएगा, वही सुधांशु आश्रम और श्री रामकृष्ण वेद विद्यापीठ के 151 बटुकों द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए शंख ध्वनि से स्वागत किया जाएगा। महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा ढोल-ताशे पर भारतीय नव वर्ष के स्वागत का आह्वान किया जाएगा। ‘जल स्तुति एवं शंखनाद’ से ऐसा सुंदर और अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे सप्तरंगी छटा बिखर जाएगी। माँ गंगा की आरती के बाद भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरते सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका मनीषा सिंह राजावत द्वारा भजनों की प्रस्तुति, बाँसुरी वाघ यंत्रों की जुगलबंदी के साथ शिव तांडव की प्रस्तुति आर्केस्ट्रा से दी जाएगी।


Information is Life