कानपुरः नौबस्ता के पुरानी बस्ती निवासी 78 वर्षीय सीताराम वर्मा ने क्षेत्र के सुनील दिवाकर और प्रदीप शर्मा पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। 10 जून को रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट में सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र चौधरी व पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के खिलाफ अवमानना कार्रवाई को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हर संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करना अवमानना है। अधिकारियों को तलब कर दंडित किया जाए। कोर्ट ने इन सभी से 29 जुलाई तक जवाब मांगा है।
Recent Posts
- Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।
- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले
- कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।
- कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

Recent Comments