Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर। एन०एल०के० समूह के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव “कथासंगम 2.0” का भव्य आयोजन एन०एल०के० एकेडमी, भवानीपुर मंधना द्वारा लाजपत भवन, मोतीझील, कानपुर नगर में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आरती लाल चंदानी, पूर्व प्राचार्य जी.एस.बी.एम. मेडिकल कॉलेज रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में एम.एन. सबरवाल (पूर्व डीजीपी, जम्मू-कश्मीर), डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी (निदेशक एनएलके), संचिता कपूर एवं अवधेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणपति स्तवन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “कालचक्र” की अवधारणा के माध्यम से भारत के भूत, वर्तमान और भविष्य को विभिन्न कलाओं द्वारा सजीव रूप में प्रस्तुत किया। डिजिटल युग में परिवारों से टूटते भावनात्मक संबंधों को जोड़ने का संदेश देते हुए ग्रामीण भारत, आधुनिक भारत और विज्ञान से परिपूर्ण भारत की कल्पनाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में अतिथियों ने साहित्य की सामाजिक भूमिका, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नई पीढ़ी में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।

विद्यालय प्रमुख डॉ. रुचि सेठ (एसोसिएट डायरेक्टर) ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही एनएलके समूह की विभिन्न शाखाओं की प्रमुख पल्लवी चंद्रा,अर्चना टंडन, प्रियंका द्विवेदी, रुगा चतुर्वेदी, कवलजीत कौर, ज्ञान सिंह, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्याम लुंगाणी तथा मार्केटिंग हेड विशाल चंद्रा का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।


Information is Life