कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : देश की सबसे बड़ी शहरी लीग केपीएल का आज पहला विजेता तय हो जाएगा। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खिताब के लिए शाम सात बजे से सीसामऊ सुपर किंग्स और मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर की टीमें भिड़ेंगी। इससे पहले मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सीसामऊ सुपर किंग्स ने गंगा बिठूर को नौ विकेट से मात देकर फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मयूर मिरिकेल्स कल्याणपुर की टीम ने गोविंद नगर की टीम को 54 रन से मात दी।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा बिठूर के कप्तान प्रशांत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन, कप्तान यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और महज 31 रनों पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। वहीं, दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज आकाश ने कप्तान प्रशांत अवस्थी के साथ संभलकर खेलते हुए पारी को कुछ देर संभाला। आकाश (34) सत्यम का शिकार हुए। वहीं, अर्धशतक लगाने के बाद प्रशांत (61) और सागर (22) को ध्रुव ने आउट कर एक बार फिर गंगा बिठूर को न करारे झटके दिए। निर्धारित 20 के ओवर में गंगा बिठूर की टीम आठप विकेट के नुकसान पर 139 रन स तक पहुंच सकी।


गेंदबाजी में सीसामऊ की ओर से ध्रुव ने चार, किशन, अभिनव और सत्यम ने एक-एक विकेट चटकाया। ज़वाब में सीसामऊ सुपर किंग्स के कप्तान आदर्श व सार्थक ने दमदार प्रदर्शन कर टीम को फाइनल में प्रवेश कराया। कप्तान आदर्श ने 54 गेंदों पर तीन चौके और आठ छक्के लगाकर नाबाद 94 रनों की पारी खेली। वहीं, सार्थक ने 39 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान आदर्श ने 15 वें ओवर की आखिरी गेंद में चौका लगा टीम को जीत दिलाई। आदर्श को मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने लीग में सर्वाधिक रन बनाकर आरेंज कैप भी कब्जाई।

फाइनल मुकाबले में विधानसभा अध्यक्ष और बीसीसीआइ उपाध्यक्ष होंगे शामिल।
आज होने वाले फाइनल मुकाबले में बीसीसीआइ उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं, विजेता टीम के खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पुरस्कृत करेंगे। केपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि फाइनल मुकाबले के दौरान गायक युवराज हंस अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।


Information is Life