कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

आज के रोड शो में आप सभी से मिले अपार आशीर्वाद ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। इतनी विशाल संख्या में आपकी मौजूदगी बताती है कि कानपुरवासियों को अपने मोदी से कितना लगाव है। इस दौरान मेरी माताओं-बहनों और मेरे युवा साथियों का जो उल्लास और उत्साह देखने को मिला, उससे पता चलता है कि पूरा कानपुर शहर सेवा, सुशासन और संकल्पों को साकार करने वाली सरकार के साथ है। यह भाजपा-एनडीए सरकार में हो रहे विकास में आपके विश्वास की भी एक सशक्त अभिव्यक्ति है।

हमारी सरकार औद्योगिक नगरी कानपुर के चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए यहां कनेक्टिविटी पर शुरू से ही हमारा पूरा जोर रहा है। कानपुर में छह लेन वाले रिंग रोड की हमारी परियोजना से भी शहर की कनेक्टिविटी का बड़ा विस्तार होगा, जिससे मेरे कानपुरवासियों का जीवन और भी आसान होने वाला है। रोड के साथ-साथ रेल सुविधाओं पर भी हमारा फोकस रहा है। कानपुर मेट्रो की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दौर में कानपुर का विकास हमेशा उपेक्षित रहा था। लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने में दिन-रात एक कर रखा है। शहर को आगे ले जाने की हमारी प्लानिंग में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं के साथ-साथ सिटी ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाना शामिल है। हमने यहां पर देश के पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल और पनकी थर्मल पॉवर प्लांट का शिलान्यास इसी को ध्यान में रखते हुए किया है। इससे देश के मानचित्र पर कानपुर की तस्वीर और भी मजबूत होकर उभरेगी।

दुनियाभर में कानपुर की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में रही है और हमारी सरकार इसे इंडस्ट्रियल हब बनाने के हरसंभव प्रयास में जुटी है। आने वाले समय में यहां के उद्योगों के लिए हमारी जो योजनाएं हैं, उनसे शहर के व्यापार और कारोबार के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार में भी बहुत तेजी आने वाली है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कानपुर की गिनती देश के सबसे स्वच्छ, समृद्ध और विकसित शहरों में होगी।


Information is Life