Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर : विश्व स्वेच्छिक रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में शनिवार को लखनपुर स्थित राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हर्षवर्धन सिंह भदौरिया के कुशल निर्देशन में एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख सदस्य डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. पूजा अवस्थी, आर. के सफ्फर, डॉ. अंगद सिंह तथा प्रवीण पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए।

इस अवसर पर प्राचार्य हर्षवर्धन भदौरिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की “रक्तदान एक महान मानवीय कर्तव्य है, जिससे न सिर्फ किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को भी बढ़ावा देता है।” रक्तदान शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों, स्टाफ एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पुनीत, डॉ नीतू, डॉ शिवेन्द्र, डॉ सुशील समेत अन्य डॉक्टरों और स्टाफ ने योगदान दिया..

डॉ योगेंद्र सिंह माहुर ने सर्वप्रथम रक्त दे कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व धन्यवाद पत्र भी प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने का भी प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित रूप से किया गया और यह पूर्णतः सफल एवं प्रेरणादायक रहा।


Information is Life