कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

यूपी के कानपुर में पनकी गंगागंज क्षेत्र में शन‍िवार सुबह मैदान में युवक की खून से सनी लाश म‍िलने से हड़कंप मच गया। आननफानन में इलाकाई लोगों ने पुल‍िस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा है।

कानपुर : पनकी के गंगागंज में एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे पनकी एसीपी ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से रक्तरंजित ईंट भी बरामद कर ली है।

पनकी गंगागंज भाग भाग- दो निवासी 38 वर्षीय पप्पू इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार रात 10 बजे वह खाना खाकर दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकल रहा था। सुबह घर के पास के खाली मैदान में उसकी रक्तरंजित लाश मिली। इलाकाई लोगों ने मैदान में शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी।


पनकी एसीपी निशांक शर्मा भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। युवक की हत्या ईंट से सिर कूच कर की गई है। वही स्थानीय लोगों ने नशेबाजी में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि स्वजनों समेत इलाकाई लोगों से पूछताछ की जा रही है। शक के आधार पर दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।


Information is Life