Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life


कानपुर।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित 10 से अधिक वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल हुए।


सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सीएसए यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरा। उनके स्वागत के लिए मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने सिर झुकाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया, जबकि विधायकों ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।


इसी दौरान सीएसए परिसर के दूसरे हेलीपैड पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकॉप्टर उतरा। भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। अपने शहर कानपुर पहुंचते ही पूर्व राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने शहरवासियों को नए साल और मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दीं।


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिठूर स्थित विवाह स्थल के लिए रवाना हो गए। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सीएसए हेलीपैड पहुंचे, जहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।


गौरतलब है कि दुल्हन राशि सचान ने दिल्ली से लॉ की पढ़ाई की है और वह राशि फाउंडेशन भी चलाती हैं। वहीं दूल्हे शिवेंद्र सचान के पिता यदुवेन्द्र सिंह सचान जाने-माने लेदर कारोबारी हैं, जो काकादेव क्षेत्र में रहते हैं।


Information is Life