Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर : बिधनू घाटूखेड़ा निवासी लापता बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) ने पिता व भाई संग अपहरण की झूठी कहानी रचकर ग्राम प्रधान पति समेत 12 लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने रविवार को बीडीसी समेत उसके पिता व भाई को जेल भेज दिया है।

घाटूखेड़ा रमईपुर निवासी रामशंकर का 26 वर्षीय बेटा विक्रम उर्फ छोटू क्षेत्र पंचायत सदस्य है। 24 दिसंबर को छोटू तड़के तीन बजे मोबाइल घर में छोड़कर लापता हो गया था। स्वजनों ने पड़ोसी अनिल व ग्राम प्रधान पति संग्राम सिंह समेत 12 लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बीते गुरुवार की शाम इटावा जसवंत नगर में बीडीसी शराब के नशे में एक आटो चालक से झगड़ता मिला। जिसपर बिधनू पुलिस उसे थाने ले आई थी। शनिवार को 164 के बयान में बीडीसी ने बताया कि वह पत्नी महिमा से झगड़कर घर से चला गया था। उसका पड़ोसी अनिल यादव व पिंटू से मकान में कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है जिसमें ग्राम प्रधान पति समेत गांव के एक दर्जन लोग अनिल का समर्थन कर रहे थे। इसकी वजह से उसके पिता, मां व भाई ने अपहरण की झूठी कहानी रचकर विरोधियों को फंसाने के लिए मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं, पुलिस जांच में अपहरण की झूठी कहानी रचने में पिता, भाई, बहन व मां का नाम सामने आया। जिसपर दारोगा रवींद्र कुमार की तहरीर सभी साजिशकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता रामशंकर, भाई सतीश को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीडीसी समेत पिता व भाई को जेल भेज दिया गया है।


Information is Life