Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर सीसामऊ विधानसभा सीट का सियासी किला भाजपा ढहाएगी या सोलंकी परिवार की विरासत बचेगी, ये आज थोड़ी देर में तय हो जाएगा। हिंदू-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण व सेंधमारी पर भाजपा, सपा समेत सियासी रणनीतिकारों की निगाह टिकी है। सीसामऊ विधानसभा की मतगणना में 13 राउंड पूरे हो चुके है… इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 24883 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31940 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 915 वोट हासिल किए हैं। अब तक 90141 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा को 56823 वोट मिल चुके है।

1996 के बाद से भाजपा इस सीट पर दोबारा नहीं जीती है, जबकि सपा के हाजी इरफान सोलंकी पिछले तीन बार से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। इसमें उनके पिता स्वर्गीय हाजी मुश्ताक सोलंकी की बनाई जमीन का भी पूरा योगदान रहा। इसलिए हर कोई परिणाम के इंतजार में हैं। उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तक ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। हर पहलू पर दोनों दलों के सियासी रणनीतिकार अंतिम क्षण तक ‘चक्रव्यूह’ रचते रहे।

सीसामऊ विधानसभा सीट पर मिश्रित आबादी के मतदाता हैं। 92 बूथ मुस्लिम बहुल हैं, जबकि 183 पर हिंदू आबादी की अधिकता है। 2012 में हाजी इरफान सोलंकी इस सीट से सपा की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद 2017 व 2022 में भी जीते। जाजमऊ में महिला की जमीन कब्जाने व आगजनी के मामले में सजा होने पर उनके जेल जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई और उपचुनाव का बिगुल बजा। भाजपा ने पहले भी इस सीट पर चुनाव लड़ चुके सुरेश अवस्थी पर विश्वास जताया। सपा ने इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी व बसपा ने वीरेंद्र कुमार को उतारा। 38 दिन के पूरे चुनाव में मुख्यमंत्री योगी दो बार यहां आए। पहले जनसभा की, फिर रोड शो से माहौल बनाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही पार्टी के सियासी रणनीतिकार शिवपाल यादव व सांसद डिंपल यादव ने रोडमैप तैयार किया।


Information is Life