Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर : तिलक नगर नागरिक संगठन ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैयरमैन विमल झाझरिया ने की। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव आर के सफ्फर ने किया। इस अवसर पर तिलक नगर के 5 लोगों उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। मयंक खन्ना लगातार तीसरी बार मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चुने गए। रंजना सफ्फड 65 वर्ष की आयु वर्ग में राष्ट्रीय तैराकी में 1,5 किलोमीटर में प्रथम स्थान पर रही। अनुभव मिश्रा ने राष्ट्रीय तैराकी में नाम रोशन किया।
टीकमचंद सेठिया ने प्रदेश स्तर पर व्यापार की समस्याओ को उठाया।
आकाश गोयनका को CIIA के प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। सभी का स्वागत अंगवस्त्र,माला एवं उपहार से किया गया।

इस अवसर पर महिलाओ द्वारा आकर्षिक खेल खिलाए गये। तोलमोल के खेल में प्रतियोगियो ने वस्तुओ के दाम बताकर पुरस्कार जीते। सोनल, क्रति, श्रीनी, मानसी, पलक और मणि ने सजावट व गेम्स के आयोजन में भाग लिया।

मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के आयोजनों से लोगों के अंदर प्रेम, भाईचारा तथा सुख-दुख में साथ खड़े होने की भावना पैदा होगी। संगठन के सँरक्षक जागरण समूह के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र मोहन गुप्ता ने सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रयासों को सराहा, चैयरमैन विमल झाझरिया ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया संगठन निंरतर सात वर्षों से इस तरह के आयोजन आयोजित कर रहा है। अध्यक्ष सोम गोयनका के द्वारा लकी ड्रा के विजेताओं को के चाँदी के सिक्के प्रदान किए गए। सचिव आर के सफर ने कहा कि हम लोगों ने एक सपना देखा था की तिलक नगर नागरिक एसोसिएशन कानपुर का सर्वश्रेष्ठ संगठन हो, जो कि तिलक नगर के नागरिकों की सहभागिता के कारण के संभव हो सका है। कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाजी के बीच हुआ, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा, और लोंगो ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया, जोरदार आतिशबाजी ने कार्यक्रम की रौनक में चार चाँद लगा दिए, लोग देर तक इस नज़ारे का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधायक सतीश निगम, प्रकाश भारतीय, प्रमोद खुल्लर, श्री चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अभय त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय, पप्पू कुरेले, ओम प्रकाश डालमिया, श्रीचंद्र मिश्रा, बब्बू गुप्ता, अतुल कनोडिया, प्रमोद सुराणा सहित काफी संख्या में तिलकनगर वासी उपस्थित रहे।


Information is Life