Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर : थानों और चौकियों में दलाल न केवल सक्रिय हैं, बल्कि प्रभावशाली भी हैं। पनकी थाने की रतनपुर चौकी में दलाल का इतना वर्चस्व है कि वह एक मुकदमे में नाम हटवाने के बदले पैसों की मांग की। एक लाख में सौदा तय हुआ जिसमें पीड़ित ने जेवर बेचकर 20 हजार रुपये दलाल को दे दिए लेकिन बाकी के 80 हजार की व्यवस्था नही कर पाया। जिसके बाद पीड़ित को पुलिस ने जेल भेज दिया और पीड़ित का सामान दलाल ने अपने पास रख लिया।आरोप है कि पीड़ित ने अपना समान मांगा तो दलाल इतना नाराज हुआ कि उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और दलाल का वर्चस्व देखिए कि चौकी से लेकर थाने तक पीड़ित ने गुहार लगाई लेकिन दलाल के खिलाफ मुकदमा नही दर्ज हो सका ये व्यथा पनकी निवासी अर्जुन सिंह राजपूत ने मंगलवार को जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता में सुनाई।
पनकी रतनपुर कालोनी निवासी सिया देवी ने आरोप लगाया कि गंगागंज निवासी अंकित मिश्रा ने पति अर्जुन सिंह राजपूत के विरूद्ध एक मुकदमें में फाईनल रिपोर्ट लगवाने के लिये एक लाख रूपये की मांग की थी जिसपर अपने जेवर गिरवी रखकर 20,000/- रूपये अंकित मिश्रा को दिये थे शेष 80,000/- रूपये की समय पर व्यवस्था न हो पाने के कारण बीती 14 अगस्त को पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और पुलिस के साथ मौजूद अंकित मिश्रा ने पति की पर्स और उसमें रखे 3200 रूपये दो एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड व आयुस्मान कार्ड, डीएल तथा दो मोबाईल लेकर अपने पास रख लिया। बीती 14 जनवरी को रामलीला पार्क रतनपुर चौकी के पास अंकित मिश्रा से अपने सामान की मांग की तो अंकित मिश्रा ने पति के साथ गाली गलौज करने लगा बीच बचाव करने पर पत्नी को भी बुरी तरह पीटा और धमकाया पुलिस से मिलकर फर्जी मुकदमों में जेल भिजवा देंगे, सिया देवी के अनुसार वो अपने घायल पति को लेकर चौकी और पनकी थाने जाकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने एफआईआर नही दर्ज की।


Information is Life