कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

-थाना नजीराबाद पुलिस ने कानपुर देहात तक खंगाले सीसीटीवी
-नगर निगम के पास में सुबह 5:00 बजे लूटी थी महिला की चैन
-सीआईएसएफ में तैनात मौसा की कार का इस्तेमाल लूट में करता था..

कानपुर। अपाचे, पल्सर व अन्य रेसर बाइक से लूट एवं छीनैती की घटनाएं होती आपने कई बार सुनी होंगी लेकिन लग्जरी कार से चैन लूट होने की घटना शायद ही कभी सुनी हो। 24 घंटे पहले थाना नजीराबाद क्षेत्र में हुई महिला के साथ चैन लूट की घटना के अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया है। अभियुक्त के पास से चेन लूट में प्रयुक्त स्कोडा कार एवं लूटी गई चेन बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक 26.04.2023 को प्रातः 05.15 बजे हुई चैन स्नैचिंग की घटना जो कि एक चार पहिया नीले रंग की गाडी से की गयी थी। घटना के सफल अनावरण हेतु कई टीमो का गठन किया गया था। टीमो द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए नगर निगम कार्यालय मे लगे आईटीएमएस कैमरो को चैक किया गया तो वाहन के कुछ नम्बर प्रकाश मे आये जिसके आधार पर बाराजोड़ टोल प्लाजा कानपुर देहात पर गाड़ी को सीसीटीवी में चैक किया गया तो गाड़ी का पूरा नम्बर DL10CR9739 प्रकाश मे आया। अभियुक्त को पुलिस ने 28.04.2023 को मु0अ0सं0 68/2023 धारा 392/411 आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विराज शुक्ला उर्फ मृदुल
S/O सुबोध कुमार शुक्ला नि0 112/315 बी स्वरूप नगर थाना स्वरूप नगर जनपद कानपुर नगर उम्र लगभग 25 वर्ष को वाहन चैकिंग के दौरान जे0के0 धर्मशाला जे0के0 नहरिया के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा दिनांक 26.04.2023 को समय प्रातः 05.15 बजे निगम चौराहे के पास चैन लूट की घटना की गयी थी जिससे सुबह सुबह की हुई लूट के कारण आम जनता मे भय व आंतक का माहौल व्याप्त हो गया था। घटना को खोलने के लिए थाना नजीराबाद पुलिस ने दर्जनों की संख्या में कानपुर नगर से लेकर देहात तक के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया तब जाकर पुलिस को सफलता मिली। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी चलाता जा रहा है।
अपराध का तरीका अभियुक्त के द्वारा पूछताछ में बताया कि मै चार पहिया गाडी से सुबह–सुबह टहलने वाली महिलाओं के पीछे–पीछे रेकी करता हूँ तथा जब सुनसान जगह मिलती है तो चैन व अन्य कीमती गहने लूट लेता हूँ। दिंनांक 26.04.2023 को सुबह लगभग 5.15 बजे निगम चौराहे के पास चैन छीनी थी चैन का आधा टुकड़ा मै छीन कर भाग गया था । जिस कार का इस्तेमाल लूट में करता था वह कार उसके मौसा राजेश कुमार मिश्रा की है वह वर्तमान में सीआईएसएफ में दिल्ली में तैनात हैं। मौसा का लाडला होने के कारण वह अपनी कार विराज शुक्ला को दी थी


Information is Life