Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

Kanpur News: गोदाम कर्मचारियों ने मलबे के नीचे दबे रतन गुप्ता को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन फानन सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित निर्माणाधीन गोदाम के बेसमेंट की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गिरी दीवार की चपेट में आकर गोदाम मालिक भाजपा नेता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अफीम कोठी स्थित एल्डिको गार्डन स्टेट निवासी कारोबारी रतन गुप्ता (60) भाजपा उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष थे। पनकी के इस्पातनगर स्थित बी 20 में रतन का पिछले एक वर्ष से सरिया, सीमेंट के गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर गोदाम के पिछले हिस्से में बेसमेंट के लिए खुदाई की जा रही थी।

तभी बगल में स्थित हिमांशु गुप्ता के डिटर्जेंट गोदाम की करीब 25 फीट लंबी व 15 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर बेसमेंट की ओर जा गिरी। उसकी चपेट में आकर वहां खड़े रतन गुप्ता मलबे के नीचे दब गए। इसके बाद घबराए मजदूर वहां से भाग निकले।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोदाम कर्मचारियों ने मलबे के नीचे दबे रतन गुप्ता को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन फानन सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ना भागते मजदूर, तो बच सकती थी जान
घटना के बाद वहां काम कर रहे मजदूर गोदाम कर्मचारियों को मामले की जानकारी दिए बिना ही मौके से भाग निकले। इसके चलते मौके पर पहुंचे गोदाम कर्मचारियों को मलबे के नीचे दबे रतन गुप्ता की जगह के बारे में सही जानकारी नहीं हो सकी। डेढ़ घंटे मलबे के नीचे दबे होने के चलते रतन गुप्ता ने दम तोड़ दिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से गोदाम पहुंचे थे रतन
भाजपा उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष रतन गुप्ता मंगलवार को निराला नगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर गोदाम पहुंचे थे। गोदाम कर्मचारी के मुताबिक बेसमेंट के लिए चल रही खुदाई का काम देख कर रतन गुप्ता वहां से जाने लगे, तभी मोबाइल पर फोन आ जाने पर वह वहां रुक कर बात करने लगे।

रतन गुप्ता खुद 2012 में निर्दलीय वही 2017 में सपा से उनकी पत्नी माया गुप्ता मेयर का चुनाव लड़ी थी

मृतक भाजपा नेता रतन गुप्ता 2012 में निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़े थे वही 2017 में उनकी पत्नी माया ने सपा के टिकट पर मेयर प्रत्याशी थी। हालांकि वह चुनाव हार गई थी। जिसके कुछ समय बाद रतन गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया था।


Information is Life