कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुर : कोहना थाना क्षेत्र में एक केयरटेकर ने कारोबारी के घर से 3 लाख रुपये नकद और सोने के गहने समेत 15 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रीता प्रजापति के खिलाफ शिकायत पार्वती बंग्ला रोड निवासी कारोबारी पवन अग्रवाल ने दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है आरोपी महिला काकादेव की मलिन बस्ती की रहने वाली है।
पार्वती बंगला रोड में निवासी कारोबारी पवन अग्रवाल ने बताया एक साल पहले अपनी बीमार माँ की देखभाल के लिए एक एजेंसी के माध्यम से रीता प्रजापति को 15 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर नौकरी रखा गया था। जिसके बाद रीता ने घर पर पिछले कुछ समय से रखी हुयी नकदी व ज्वैलरी धीरे-धीरे गायब कर रही थी। मंगलवार की रात रीता ने फिर 1500 रुपये चोरी किये जिसकी जानकारी होने पर रीता से सख्ती से पूछताछ की गई उसने चोरी करना कबूल किया और बताया कि दो महीने पहले भी जेवर और नगदी चोरी कर चुकी है। जिसके बाद जानकारी हुई कि घर लाखो रुपये की नगदी और सोने के जेवर और हीरे का एक लॉकेट ग़ायब है। लगभग 15 लाख का माल घर से चोरी हुआ है। रीता ने बताया कि चोरी के रुपये में से कुछ रुपये खर्च हो गये है तथा चोरी की ज्वैलरी अपने मिलने वाले दर्शनपुरवा फजलगंज का रहने वाले वकील सुशील कुमार त्रिपाठी के पास रखवाया है। जिसके बाद पुलिस ने रीता की निशानदेही पर चोरी का माल कपडे की गठरी से गुलाबी रंग की छोटे से पर्स से एक नग लगी अंगूठी पीली धातु की व एक लाल नीली छीटदार छोटे पर्स से लगभग नौ हजार रुपये बरामद कर लिया है।

शातिर रीता के बयान के बाद जब पुलिस वकील सुशील कुमार त्रिपाठी के घर पूछताछ करने पहुँची तो उसने घर का गेट नही खोला और फ़ोन करके अपने कई वकील साथियों को बुला लिया, लेकिन कोहना पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर वकील को थाने लाकर पूछताछ में जुटी है।

खतरनाक साबित हो सकता है बगैर सत्‍यापन घरेलू सहायक रखना, पढ़िए क्‍या हैं नियम और कैसे करें आनलाइन आवेदन

मकान स्वामी घरेलू सहायक या किराएदार रखने से पहले संबंधित थाने में पहुंचकर जानकारी देगा। उसके बाद एरिया का दारोगा और बीट कांस्टेबल घरेलू सहायक का सत्यापन करेंगे। सत्यापन में किराएदार या घरेलू सहायक को अपने पार्षद से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर देना होगा। राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पोस्ट आर्डर और पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे। यदि घरेलू सहायक या किराएदार किसी अन्य जनपद या राज्य या नेपाल से है, तो उनके संबंधित थाने से रिपोर्ट भेजकर सत्यापन कराया जाएगा। उसके लिए पुलिस को पांच दिन का समय लगता है। नेपाल से आने वाले नौकर के बारे में विस्तृत जानकारी भी देनी होती है। उसमें एक शपथ पत्र भी लगाया जाता है।

पांच से 15 दिन में हो पूरी करनी होगी जांच

नौकरों व किराएदारों का फार्म भरने के बाद जल्द ही पुलिस सत्यापन हो जाएगा। अगर किराएदार या घरेलू सहायक जिले के रहने वाले हैं तो पांच दिन में संबंधित थाना पुलिस को सत्यापन करना अनिवार्य है। जिले से बाहर के हैं तो 15 दिन और राज्य से बाहर के हैं तो 20 दिन लगेंगे। नेपाल का है तो अतिरिक्त समय लग सकता है। लोगों को किराएदार एवं नौकरों का सत्यापन के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल एप व वेबसाइट पर सत्यापन किया जा रहा है। अब सभी लोगों को सत्यापन करवाना चाहिए।

ऐसे करें आनलाइन सत्यापन

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको Citizen Services के अंतर्गत “Tenant / PG Verification” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज और खुल जायेगा।
  • अब इस फार्म को अपलोड करने के बाद भरकर दोबारा से अपलोड करना होगा।

Information is Life