नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


-स्पा संचालिका के फ्लैट में हुई थी नकदी व जेवरात की चोरी
-22 जनवरी को टिफिन लेने फ्लैट की चाबी लेकर गया था
-पुलिस ने चोरी गया माल व नकदी बरामद की, दो गिरफ्तार
-एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस


कानपुर: थाना नजीराबाद क्षेत्र में स्पा संचालिका के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कई सालों से घर में काम कर रहा नौकर ही था। पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माल भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल एक और अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही है।
साहिना पत्नी विक्रम सिंह यादव नि0 अशोक नगर थाना नजीराबाद ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 22 जनवरी को उसने अपने फ्लैट की चाभी अपने नौकर गोलू(निक्की) को टिफिन लाने हेतु दी थी तब शाम करीब 07.30 बजे वादिनी अपने फ्लैट पर गयी तो फ्लैट का ताला खुला पड़ा था तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जेवरात व नकद रूपये चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत करायी थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सारा मामला खुल गया। घटना का मास्टरमाइंड नौकर निक्की उर्फ गोलू निवासी रामबाग रेलवे लाइन थाना बजरिया ही निकला जिसने अपनी पत्नी वन्दना और एक साथी अनिकेत के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने निक्की और वंदना को गिरफ्तार किया है। जबकि अनिकेत फरार है। निक्की के घर से घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी एक्टिवा, फ्लैट की चाभी, एक पर्स चमड़े का जिसमें 20,000 रूपये नकद, आधार कार्ड वादिनी साहिना व उसके पति विक्रम , एक क्रेडिट एक्सिस बैंक वादिनी साहिना का, एक कार्ड कल्याण ज्वैलर्स , एक कार्ड दिल्ली मैट्रो , दो फोटो वादिनी साहिना, एक अदद अंगूठी पीली धातु, दो चैक बुक आईडीबीआई बैंक, एक चैन पीली धातु की। अभियुक्ता वन्दना के पास से 27400 रूपये नगद, एक हाफ पेटी चांदी सफेद धातु, एक करधनी चांदी सफेद धातु,दो जोड़ी कान के झुमके, एक बिंदिया,दो जोड़ी पायल पुरानी इस्तेमाली, चार जोड़ी मीना, दो कलावा बरामद हुए हैं।


Information is Life