कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुरः पीएफ घोटाले के आरोपित प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, उनकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित और साझेदार सुनील शुक्ला के खिलाफ कर्नलगंज थाना पुलिस ने करीब पांच हजार पेज की पूरक चार्जशीट तैयार कर ली है। पुलिस को इस प्रकरण में कई साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार इन लोगों को भी आरोपित बनाया गया, जिसमें काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) में पूर्व में अवनीश दीक्षित और सेवा प्रदाता कंपनी बालाजी के प्रोपराइटर सुनील शुक्ला के बीच 14 माह में 719 बार बातचीत निकली हैं।

रानीघाट निवासी केस्को के संविदाकर्मी अजय सिंह ने कर्नलगंज थाने में अगस्त 2021 में मुकुल चौबे व उसके साथियों पर फर्जी खाता लिंक कर केस्को के संविदा कर्मचारियों की भविष्य निधि (पीएफ) घोटाला किया था। दैनिक जागरण ने 29 अगस्त 2021 में फर्जी बैंक खाता लिंक कर पार क रपीएफ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर मुकुल चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच तेज हुई तो कई नाम सामने आए। 22 नवंबर 2021 को पुलिस ने मुकुल, उसके पिता इंदु प्रकाश, मां नीलम, पत्नी श्वेता, बहन मनीषा समेत 22 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस घोटाले के असली सूत्रधार केस्को में मैन पावर सप्लाई करने वाली सेवा प्रदाता कंपनी बालाजी के प्रोपराइटर सुनील शुक्ला निकला। जांच में सुनील शुक्ला से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, उनकी पत्नी प्रतिमा दीक्षित की भी संलिप्ता निकली। सीडीआर में सुनील व अवनीश के बीच बातचीत, सुनील के खाते से प्रतिमा के खाते में 30 लाख रुपये फार्च्यूनर कार के लिए ट्रांसफर होना, लेकिन कार अवनीश के नाम से ली गई, सुनील की ब्लैकलिस्ट कंपनी को बहाल कराने समेत एक दर्जन साक्ष्य और 30 से ज्यादा गवाहों को आधार बना सुनील, अवनीश और प्रतिमा के खिलाफ पूरक चार्जशीट तैयार कर ली गई है। जल्द कोर्ट में लगाई जाएगी।

पीएफ घोटाले में अवनीश की जमानत अर्जी खारिज

अपर जिला जज राकेश तिवारी की कोर्ट ने पीएफ घोटाले में आरोपित प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की जमानत अर्जी खारिज कर दी। केस्को के संविदाकर्मी अजय सिंह ने अगस्त 2021 में मेसर्स आरएमएस कंपनी के कर्मचारी मुकुल चौबे उर्फ रेहान पर साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीएफ घोटाला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में साक्ष्य मिलने पर कंपनी के डायरेक्टर सुनील शुक्ला, अवनीश दीक्षित और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी आरोपित बनाया गया था। मंगलवार को अवनीश दीक्षित की जमानत का प्रार्थनापत्र लगाया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि पीड़ितों ने बयान दिए हैं कि अवनीश और सुनील एक साथ देखे गए थे। इन्हीं लोगों ने षड्यंत्र रचकर पैसा हड़पा है। सुनील ने 30 लाख रुपये चेक से अवनीश की पत्नी प्रतिमा के खाते में दिए थे। अदालत ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।


Information is Life