कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुर में मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने के बाद अस्पताल से फरार हुए फर्जी एसटीएफ दरोगा की एक बार फिर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस बार उसके दूसरे पैर में गोली लगी है। आरोपी दिल्ली भागने के फिराक में था।

यूपी के कानपुर में मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने के बाद अस्पताल से फरार हुए फर्जी एसटीएफ दरोगा जितेंद्र परिहार की एक बार फिर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। कुठौंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पुलिस और आरोपित के बीच में गोली चली। जिसमें इस बार उसके दूसरे पैर (बाएं) में गोली लग गई। उसके पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है।

बीती 10 नवंबर को उरई कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री एरिया के दीपावली के पर्व पर लोगों से फर्जी दरोगा बनकर वसूली कर रहे शातिर बदमाश जितेंद्र सिंह उर्फ शैलेंद्र निवासी ग्राम जगम्मनपुर थाना रामपुरा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी थी। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह दो सिपाहियों को चकमा देकर वह वहां से फरार हो गया था। वहीं गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से दिल्ली भागने की फिराक में है। आरोपी फर्जी दरोगा बनकर वसूली कर रहा है। इस पर रामपुरा कुठौंद, एसओजी और सर्विलांस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसके बाद उसके बाएं पैर में गोली लग गई। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


Information is Life