कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुर: दिल्ली, मुंबई की तरह ही अब उत्तर प्रदेश भी मेट्रो के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी बीच नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ के बाद आज कानपुर में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो गया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) की तरफ से यह जानकारी मिली कि कानपुर मेट्रो का काम तेजी से हुआ है. कोरोना संक्रमण होने के बावजूद भी दो साल के अंदर मेट्रो का ट्रायल शुरू हुआ है. साल 2019 नवंबर में इसके निर्माण की पहली नींव रखी गई थी.

सीएम के किया निरीक्षण
इस खास मौके पर आज, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में रहे. उन्होंने कहा कि करोना महामारी के बावजूद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कानपुर मेट्रो का काम 2 साल से भी कम समय में पूरा कर लिया. सीएम ने कहा कि अगले 4-6 हफ्तों में कानपुर के लोग मेट्रो में सफर का लाभ उठा सकेंगे. इसके लिए उन्होंने कानपुरवासियों को बधाई दी.

मेट्रो शुरू होने वाला पांचवां शहर है कानपुर
बता दें गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद यूपी में कानपुर पांचवां ऐसा शहर है, जहां मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है. इसमें पहली बार डबल टी-गार्डर का प्रयोग किया गया है, जिससे स्टेशनों का पहला फ्लोर बहुत ही तेजी से बनाया गया और जीटी रोड जैसी व्यस्त सड़क पर भी ट्रैफिक नहीं रुका.

ये हैं कानपुर मेट्रो की विशेषताएं-

  1. खास तकनीक से 30 मिनट में पूरा हो जाएगा मेट्रो में सैनिटाइजेशन का काम
  2. मेट्रो में दिखेगा कानपुर की ऐतिहासिक विरासत का नजारा
  3. एक बार में मेट्रो में 974 यात्री सफर कर सकतें है.
  4. कानपुर मेट्रो की ट्रेनें अत्याधुनिक फायर और क्रैश सेफ्टी के मानकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.
  5. मेट्रो में सुरक्षा को देखते हुए 24 सीसीटीवी कैमरे होंगे. इनकी फुटेज ट्रेन ऑपरेटर और डिपो में बने सेंट्रल सिक्योरिटी रूम में पहुंचेगी.
  6. मेट्रो ट्रेनों में टॉक-बैक बटन की सुविधा भी दी गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति में ट्रेन ऑपरेटर से यात्री बात कर सकें.
  7. हर ट्रेन में 56 यूएसबी चार्जिंग पॉइंट और 36 एलसीडी पैनल्स भी लगाए जाएंगे.
  8. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ट्रेनों में मॉडर्न प्रॉपल्सन सिस्टम होगा ताकि लोगों को बाहरी हवा से राहत मिले.
  9. ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन के तहत यह मेट्रो ट्रेनें संचारित आधारित ट्रेन नियंत्रण से चलेंगी.
  10. ट्रेनों में कार्बन-डाई-ऑक्साइड सेंसर आधारित एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो ट्रेन में मौजूद यात्रियों की संख्या के हिसाब से चलेगा
  11. देश में पहली बार थर्ड रेल डीसी ट्रैक्शन सिस्टम के साथ एक खास इनवर्टर लगाया गया है. जो ब्रेक लगने से बनने वाली ऊर्जा को वापस सिस्टम में भेजकर इस्तेमाल करने लायक बनाएगा.

Information is Life