Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर के बिल्हौर में दो भाइयों पर जानलेवा हमले के बाद हुए बवाल में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनने पर पुलिस अबतक 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को मुख्य आरोपित दानिश समेत छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर बिल्हौर कस्बे के महाराणा प्रताप नगर में दो भाइयों समेत तीन युवकों पर जानलेवा हमले के बाद हुए बवाल से तनाव के हालात बनने के मामले में पुलिस सतर्क है। अबतक मामले में पुलिस 26 आरोपितों को जेल भेज चुकी है। वहीं मंगलवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपित दानिश समेत छह और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

बिल्हौर के पंतनगर निवासी मोहर सिंह के बेटे प्रथम कुमार अपने भाई राहुल के साथ शुक्रवार की शाम महाराणा प्रताप नगर में दुकान पर फिंगर चिप्स खाने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार गैर संप्रदाय के युवकों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया था। बचाने आए राहुल के ममेरे भाई संदीप को भी पीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद हुए बवाल से तनाव के हालात बन गए थे। पुलिस समय रहते मामला शांत कराकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था।

पुलिस ने घायल प्रथम कुमार की तहरीर पर 16 नामजपद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अबतक 26 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मंगलवार देर रात पुलिस ने राजीव नगर निवासी मुख्य आरोपित दानिश, उसके भाई कासिफ उर्फ कासिब खां, शहनवाज, कामिल, आरिफ व शकील समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपित दानिश के पास से सरिया व डंडा बरामद हुआ है। दानिश, कासिफ, कामिल व शहनवाज को माती जेल भेजा गया है, वही आरिफ व शकील के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।


Information is Life