Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर की कोतवाली पुलिस ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर के आदेश पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदौरिया के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना व आपराधिक षड़यंत्र कर करोड़ो की जमीन कब्जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है भाजपा नेता ने अपने साथियों की मदद से कूटरचित दस्तावेजों का विभिन्न जगह इस्तेमाल कर करोड़ो की जमीन हड़प लिया।

सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया की उनकी पत्नी के नाम आ0सं0-844 रकबा 0.6970 हे0 का जुज भाग 0.30750 हे0 स्थित फतेहपुर रोशनाई का पंजीकृत विक्रयपत्र इकरारनामा दिनांक 18/11/2015 करवाया था। उस कीमती जमीन को हड़पने के लिए भाजपा नेता शिवबीर सिंह भदौरिया ने 100 रुपये के स्टाम्प पर एक कूटरचित इकरारनामा दिनांक 27/06/2015 का बनवाया जिसमें कुन्दन सिंह भदौरिया, अमित बाजपेयी को गवाह थे और उस जाली इकरारनामा को कई थानों और कोर्ट में प्रयोग कर जमीन हड़प लिया।

जिसके बाद देवेंद्र की शिकायत पर एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा स्टाम्प में क्रय करने की तारीख की जांच की गयी जिसमें पत्रांक सं0- 1853/ स्टाम्प लिपिक 2025 19/02/2025 को एक आदेश/जांच जारी किया जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि स्टाम्प सं0- CN989057 को बैंक डेटिंग करके विक्रय करना साबित होता है जो निर्धारित विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन है। यह रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार व सहायक महानिरीक्षक निबंधन श्याम सिंह विसेन द्वारा डीएम को सौपी गयी साथ ही रिपोर्ट में स्टाम्प वेंडर का लाइसेंस कैंसिल करने की भी संसुति की गई। जिसके बाद देवेन्द्र द्वारा भाजपा नेता शिववीर सिंह भदौरिया और उसके साथियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा नही दर्ज किया गया जिसके बाद पीड़ित देवेन्द्र ने जेसीपी लॉ एन्ड ऑर्डर आशुतोष कुमार गुप्ता से शिकायत की गई जिनके निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई।

वहीं इस सम्बंध में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह ने बताया कि राजनैतिक विरोधियों ने फर्जी मुक़दमा करवाया है, वादी मुक़दमा ना तो विक्रेता है और ना ही क्रेता है, जबकि वह स्वयं उस प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की नियत से गलत तरीके से एग्रीमेंट करवाये है। इस मामले में गेस्ट हाउस के मालिक विक्रेता श्वेता खन्ना और राजेश खन्ना से पूछ लिया जाये तो सच सामने आ जाएगा।

कोतवाली एसएसआई पवन कुमार तिवारी ने बताया कि भाजपा नेता शिववीर सिंह भदौरिया और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Information is Life