कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life


कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित पशुओं के मांस और हड्डियों के अवशेष मिले। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।
खेत में छिपाकर रखे गए थे गोवंश के अवशेष
जानकारी के अनुसार, गढनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने मंदिर के पास संदिग्ध मांस और हड्डियों के टुकड़े देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि कब्रिस्तान की चाहरदीवारी से सटे खेत में टीन का घेरा बनाकर अवैध रूप से मवेशियों के अवशेष छिपाकर रखे गए थे। यह खेत शाकिर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।
वहीं, शाकिर के गोदाम से भी गोवंश के अवशेष बरामद किए गए हैं।
वीएचपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने खेत मालिक शाकिर और कस्बा निवासी रहमान पर गोकशी कराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि धार्मिक स्थल के पास इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
स्थिति को संभालने के लिए एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह, एसडीएम संजीव कुमार दीक्षित और एसीपी मंजय सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही कथित गोदाम को सील कर दिया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने संभाली कमान
घटना की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मामले में लापरवाही बरतने पर
इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज
कस्बा प्रभारी प्रेमवीर सिंह
हल्का प्रभारी आफताब आलम
हेड कांस्टेबल दिलीप गंगवार
को निलंबित कर दिया है।
आरोपियों की तलाश में दबिश
पुलिस ने शाकिर और रहमान की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
इलाके में पीएसी तैनात
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कस्बे में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोषी चाहे जो भी हों, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Information is Life