कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुर – चेक बाउंस के एक मामले में अतिरिक्त न्यायालय द्वितीय सुरेश चंद्र सविता ने आरोपी महिला को दोषी पाते हुए दो वर्ष कैद और 12.10 लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माने से 12 लाख रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे जबकि 10 हजार रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा की जाएगी। यदि दोषी महिला ने जुर्माना नहीं भरा तो उसे 3 माह की अतिरिक्त कैद होंगी। 6 साल की कानूनी लड़ाई के बाद पीड़ित को इंसाफ मिला, पैसा फ्लैट देने के नाम पर आरोपी महिला और उसके बेटो ने हड़प लिया था।
गोविंद नगर निवासी शकुंतला ने अपने पुत्रों मनोज ऋषि और प्रतीक ऋषि के साथ मिलकर गाँधी नगर के रहने वाले फल कारोबारी अनुज त्रिपाठी से फ्लैट बेचने के नाम पर दस लाख रुपये लिए थे। जिसका एग्रीमेंट भी किया था, काफी समय बीतने के बाद भी जब फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई तो अनुज ने अपना रुपया वापस मांगा। शकुंतला ने रुपये की एवज में एक दस लाख रुपये का अकाउंट पेयी चेक दिया जिसे अनुज ने 24 सितम्बर 2019 को स्टेट बैंक के खाते में लगाया चेक बाउंस हो गई। जिस पर अनुज ने 28 सितम्बर 2019 को नोटिस भेजा। जिसके बाद 24 अक्टूबर को उन्होंने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया।

अधिवक्ता विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर शकुंतला को दोषी पाते हुए दो वर्ष की सजा और 12.10 लाख जुर्माने से दंडित किया।


Information is Life