Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

Social workers distributed lunch packets to flood victims in Kanpur: Said- There is no religion greater than humanity…

कानपुर। में बाढ़ का कहर जारी है। गंगा नदी में आया उफान अब कानपुर, उन्नाव, शुक्लागंज और बिठूर में फैल रहा है। 30 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए। एक दूसरे शहरों के मुख्य मार्ग गंगा के तेज बहाव की वजह से कट गए। हर तरफ बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा है। गंगा बैराज रोड पर करीब चार हजार परिवारों को शिविर में रोका गया है। गंगा कटरी में पानी और बढ़ने के कारण बिजली काट दी गई है।

लगभग 4000 लोग बैराज मार्ग स्थित जिला प्रशासन के शिविर में आ गए हैं। गांवों से सामान लाने के लिए ट्रैक्टरों व नावों से आवाजाही हो रही है। शिविरों में कापी-किताबों व बस्तों के साथ बच्चे बेबस बैठे हैं। बैकुंठपुर मार्ग से बैराज तक की एक लेन सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है।

बाढ़ से बिगड़े हालातों को देखते हुए मदद की पहल शुरू हो गई है। गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी तथा रोटरी क्लब कानपुर सूर्या के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को एक हजार लंच पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, तहसीलदार सदर, रेड क्रॉस सचिव आर के सफ्फर , रो प्रदीप खंडेलवाल, शरद अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अभय त्रिपाठी, प्रमोद सुराना, चंदन अवस्थी मौजूद रहे।

लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करते हुए कहा कि, बाढ़ के कारण गंगा कटरी के हालात बेहद खराब हैं। लोगों को खाने, दवाइयों, और रहने की बहुत दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे समय में सभी को दिल खोलकर मदद करनी चाहिए क्योंकि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है।


Information is Life