नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

(अभय त्रिपाठी) कानपुरः यूपी की कानपुर लोकसभा सीट को मैनचेस्टर ऑफ यूपी के नाम से जानी जाती है। कानपुर में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने हैं। कानपुर लोकसभा सीट का इतिहास रहा है कि जिस पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, केंद्र में उसी पार्टी की सरकार बनी है। कानपुर बुंदेलखंड की कानपुर लोकसभा सीट सबसे महत्वपूर्ण सीट है।

मैनचेस्टर ऑफ यूपी के नाम से मशहूर कानपुर, अब अपनी यह पहचान खो चुका है। लोकसभा चुनाव 1989 के बाद से कानपुर के उद्योगों को ग्रहण लग गया। सन 1991 के लोकसभा चुनाव के बाद से कानपुर की सीट या तो कांग्रेस के खाते में गई या फिर बीजेपी के खाते में गई। सभी राजनीतिक पार्टियों ने कानपुर के उद्योग धंधों पर जमकर राजनीति की है। नेताओं की वादाखिलाफी का परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ा। उद्योग धंधे बंदी की कगार पर पहुंच गए। कानपुर की सभी मिले बंद हो गई हैं।

वही इस बार मतदाताओं ने भी मन बना रखा है की जो सांसद प्रत्याशी शहर के विकास के लिए समर्पित होगा हम उसी को चुनेंगे uptvlive.com के संवाददाता ने कानपुर के कुछ मतदाताओं से बात की।

व्यापारी नेता चंदन अवस्थी का कहना है की हमारा वोट देश और शहर के विकास के नाम होगा। ऐसे जनप्रतिनिधि को वोट दिया जायेगा। जो शहर के विकास की पहिया को आगे ले जाये। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

उद्योगपति शरद अग्रवाल का कहना है की वर्षो बाद भी शहर का विकास से काफी दूर है। यहां पर अभी तक भी शहर के कई इलाकों में स्वास्थ्य समेत मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची है। हर बार चुनाव में वादे तो किए जाते हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है, इसलिए वोट उसी को जो कानपुर का विकास करा सकें।

उद्योगपति सुनील खत्री का कहना है कि जो हमारे देश के विकास के लिए काम करेगा उसे अपना मत देंगे। सांसद शिक्षित होना चाहिये। साथ ही विकास की नजर से शहर को देखे उसी सांसद प्रत्याशी को मत दूंगा।

डॉ हेमन्त मोहन का कहना है कि चुनाव आते ही नेताओं को जनता याद आने लगती है और शहर को विकास करने की बात करने लगते है। लेकिन बाद में भूल जाते हैं। इस बार सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दे पर वोटिंग करूंगा।

कानपुर लोकसभा में आती हैं 5 विधानसभा सीटें
कानपुर नगर की लोकसभा सीट में 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें आर्यनगर, गोविंद नगर, कैंट, किदवई नगर और सीसामऊ विधासभा सीटें शामिल हैं। वहीं, आर्यनगर, कैंट और सीसामऊ विधानसभा सीटें मुस्लिम बहुल सीटें हैं। इन तीनों सीटों में सपा के विधायक हैं, जबकि किदवई नगर और गोविंद नगर विधानसभा सीटें ब्राह्मण बहुल सीटें हैं। इन दोनों सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। आर्यनगर विधानसभा सीट से सपा के अमिताभ बाजपेई विधायक हैं, सीसामऊ विधानसभा में सपा के इरफ़ान सोलंकी विधायक हैं। कैंट विधानसभा सीट से मो हसन रूमी विधायक हैं। वहीं किदवई नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के महेश त्रिवेदी विधायक हैं, गोविंद नगर विधानसभा सीट से बीजेपी सुरेंद्र मैथानी विधायक हैं।

डॉ मुरली मनोहर जोशी ने रोका था कांग्रेस का विजय रथ।

कांग्रेस पार्टी से श्रीप्रकाश जायसवाल 1999 से लेकर 2014 तक लगातार सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी ने उनके विजय रथ को रोकने का काम किया था। श्रीप्रकाश जायसवाल बीते 49 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। श्रीप्रकाश जायसवाल इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी, सोनिया गांधी के साथ काम कर चुके हैं। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से श्रीप्रकाश जायसवाल को मैदान में उतारा था। लेकिन बीजेपी के सत्यदेव पचौरी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़े कानपुर लोकसभा सीट में।

16,52,314 वोटर है। कांग्रेस बीते कई वर्षो से अल्पसंख्यक, ओबीसी और सामान्य जाति का वोट हासिल करने में कामयाब हो रही थी। बीजेपी के खाते में भी सामान्य जाति और ओबीसी का वोट जाता था। वहीं, अनुसूचित जाति का वोटर बसपा को सपोर्ट करता था। लेकिन सपा-कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद यह तस्‍वीर बदल गई है। कानपुर में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर हैं जो सपा और कांग्रेस में बंटा हुआ है। इंडिया गठबंधन होने के बाद मुस्लिम वोटर एकजुट हो गया था। लोकसभा 2019 में बीजेपी के सत्यदेव पचौरी को 4,66,442 को वोट मिले थे। कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 3,11,409 वोट मिले थे। वहीं, सपा के रामकुमार निषाद ने 47,703 हासिल किए थे।


Information is Life