कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...
Information is Life

कानपुर बार एसोसिएशन का चुनाव में एक बार फिर खूनी संघर्ष हुआ है। चुनाव निरस्त होने के बाद हुई हवाई फायरिंग में एक अधिवक्ता को गोली लग गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार जमकर हंगामा हुआ। सुबह से ही फर्जी मतदान को लेकर वकीलों में रुक-रुक कर झड़प होती रहीं, जिसके चलते एक-दो बार मतदान रुका, लेकिन दोपहर बाद हंगामा बढ़ा तो मतदान रोक दिया गया। बाद में एल्डर्स कमेटी ने मतदान रद्द करने की घोषणा की तो वकीलों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। शाम को हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब संयुक्त मंत्री प्रकाशन का चुनाव लड़ रहे दो उम्मीदवारों के गुट आमने सामने आ गए, उनके बीच गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग हवाई ही हो रही थी, लेकिन इसी बीच गोली एक अधिवक्ता को जा लगी। जिसे आनन-फानन में एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई।

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को मतदान शुरू होते ही फर्जी मतदान को लेकर विवाद शुरू हुए। वकीलों के गुट इस बात पर बार-बार इस मुद्दे को लेकर भिड़ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वकीलों ने हंगामा किया तो एल्डर कमेटी ने मतदान रुकवा दिया। हालांकि 15 मिनट बाद दोबारा मतदान शुरू हो गया। हालांकि इसके बाद भी वकीलों के बीच हंगामा होता रहा। एक देखते हुए एल्डर कमेटी ने दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे मतदान रोक दिया। मतदान रोकने के बाद वकीलों ने बार एसोसिएशन हाल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। तोडफ़ोड़ होने लगी। भारी दबाव के बीच हुई एल्डर कमेटी ने शाम करीब साढ़े पांच बजे मतदान रद्द करने का फैसला सुनाया। वकीलों के गुट इसके बाद कचहरी परिसर से बाहर निकलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संयुक्त मंत्री प्रकाशन का चुनाव लड़ रहे दो गुट शताब्दी द्वार पर आकर जमा हो गए। उनके बीच पहले नारेबाजी हुई और कुछ बाद गोलीबारी होने लगी। हवाई फायरिंग ही हो रही थी कि अचानक एक गोली फूल वाली गली निवासी अधिवक्ता गौतम दत्त (भाजपा विधि प्रकोष्ठ मंडल सह सयोंजक) को लग गई। गोली पेट में लगी। आनन फानन गौतम दत्त को लेकर वकील उर्सला अस्पताल पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित वकीलों ने हंगामा किया वही लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को वकीलों की हड़ताल की घोषणा कर दी है।


गौतम दत्त की हत्या की दुखद घड़ी में हम परिवार के साथ हैं और न्याय दिलाएँगे
घटना की विवेचना अपराध शाखा को दी गई है
घटनास्थल के आसपास कई कैमरे हैं जिनका परीक्षण किया जा रहा है
बार के चुनाव की प्रक्रिया और व्यवस्था पर गहन विचार एवं परिवर्तन के लिए बार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर समीक्षा की जाएगी ताकि पुनः ऐसा न हो
अधिवक्तागण से अनुरोध है कि कानून -व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में पूर्ण सहयोग दें
-असीम अरुण , पुलिस आयुक्त , कानपुर नगर


Information is Life