कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4
विज्ञापन

कानपुर- दुर्दांत विकास दुबे के अंत के बाद उसके गुर्गे अभी भी आतंक बने हुए हैं। समय बीतने के साथ ही फिर से जमीनों पर दबंगई से कब्जे शुरू कर दिए गए हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर पुलिस कमिश्रेट के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बूढ़पुर मछरिया गल्लामंडी इलाके का प्रकाश में आया है। 4 अक्टूबर को पीड़िता ललिता देवी ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि उंसके एक प्लाट पर जिसमे बाउन्ड्री और 2 दुकानें बनी थी जिसकी आराजी संख्या-1846 प्लाट नम्बर 11 मौजा बुढ़पुर मछरिया नौबस्ता को रावतपुर गृह निर्माण समिति से 1988 में खरीदा था साथ ही उसके बगल में भी एक प्लाट 1989 में खरीद कर रह रहे थे। जिसे 16 अक्टूबर 2008 को दुर्दांत विकास दुबे उसके रिश्तेदार राजेन्द्र दुबे उर्फ राजू और राजेश दुबे उर्फ पप्पू ने अपने एक दर्जन असलाहधारी गुर्गो के साथ कब्जा कर लिया था और असलहों की दम पर कई दिनों तक पूरे परिवार बन्धक बनाकर रखे रहे थे।

पीड़िता ने कहा कि तत्कालीन बसपा सरकार में विकास दुबे की तूती बोलती थी और उसके वर्चस्व के आगे उसकी सुनवाई नही हुई बल्कि उस समय बिल्हौर लोकसभा के सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने एसएसपी को पत्र लिखकर विकास दुबे, राजू दुबे, पप्पू दुबे और उनके गुर्गो के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा था फिर भी पीड़िता की एफआईआर तक नही लिखी गयी। यही नही दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अब पीड़िता के दूसरे प्लाट पर जबरन कब्जा करना चाहते है।

पीड़िता का आरोप है कि 27 जुलाई को जब वो अपनी दुकान पर थी तभी दबंग राजू दुबे और पप्पू दुबे ने अपने साथियों के साथ दूसरे प्लाट को खाली करने के लिए धमकाया घटना की जानकारी थाना नौबस्ता में दी आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कब्जा करने वाले आरोपी पूर्व में भी विकास दुबे के साथ जमीनों पर कब्जा कर किसानों से जबरन बैनामा करवा लेता था।


Information is Life