Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

.

Kanpur News: यूपी के कानपुर के बाबूपुरवा इलाके की रहने वाली युवती ने कानपुर कमिश्नरेट पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए है पुलिसकर्मी की दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताया कि बाबूपुरवा थाने में तैनात रहे एक सिपाही ने उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया था तत्कालीन पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 29 अक्टूबर 2021 को बाबूपुरवा थाने में सिपाही अमित कुमार के खिलाफ रेप,पॉस्को और धमकाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीड़िता के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के 10 माह बीतने के बावजूद बाबूपुरवा पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा साठगाँठ करके मुक़दमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वो अपने मुकदमा की जानकारी करने थाने गयी तो बाबूपुरवा इंस्पेक्टर ने गाली-गलौज करके उसको भगा दिया, जिसके बाद से पीड़िता एसीपी बाबूपुरवा, सँयुक्त पुलिस आयुक्त कानून /व्यवस्था के पास न्याय की गुहार लगाने गयी। वही सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया पीड़ित युवती ने मुकदमा की फाइनल रिपोर्ट से असहमती व्यक्त की है इसलिए क्योंकि महिला सम्बंधित अपराध कानपुर कमिश्रेट पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है मुकदमा की अग्रतेर विवेचना महिला निरीक्षक से करायी जाएगी जिसका सुपरविजन महिला एडिशनल एसपी अमिता सिंह द्वारा किया जाएगा।

पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में बाबूपुरवा निवासी फैसल ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया था। युवती की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने फैसल समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। युवती बाकी आरोपितों पर भी कार्रवाई की मांग करती रही, पर सुनवाई नहीं हुई। युवती के मुताबिक थाने जाने पर उसकी मुलाकात सिपाही अमित कुमार से हुई। सिपाही ने उसका फोन नंबर ले लिया और बाकी आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। 11 माह पूर्व सिपाही बहाने से युवती को कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने तत्कालीन पुलिस आयुक्त से असीम अरुण से गुहार लगाई। तब जाकर आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज हो सका था जिसमें बीती 17 अगस्त को एफ/आर लग गयी।


Information is Life