Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

🎙️3 दिन से न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित, यूपी की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल।

Kanpur news यूपी की योगी सरकार में भू-माफियाओं पर नकेल कसने के तमाम दावे किये जा रहे हैं। पर हकीकत ये है कि इस सरकार में भी जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत सच साबित हो रही है। उसपर भी जब पुलिस दबंगों के साथ मिल जाये तो सही और गलत में भला फर्क कैसा।

जी हां पुलिस कमिश्रेट कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायक पुर इलाके में रहने वाले राजेश गुप्ता का आवास-विकास परिषद से प्लाट का विवाद था। सालों से चल रहा ये मामला धीरे-धीरे जटिल होता गया। प्लाट से न आवास विकास ने अपना दावा छोड़ा न ही अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले राजेश गुप्ता का हौसला कम हुआ। जमीन बचाने के कोशिश में राजेश गुप्ता सिविल कोर्ट से लेकर डीजे कोर्ट तक मे अपील की जहाँ उन्हें यथा स्थिति का स्टे प्राप्त हो गया जिसके बाद आवास-विकास द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने भी यथा स्थिति का स्टे आर्डर दे दिया। साथ ही ऑर्डर में साफ-साफ शब्दों में स्पष्ट लिखा कि राजेश गुप्ता और यूपी आवास विकास परिषद दोनों ही पक्ष अपील के निस्तारण तक किसी तृतीय पक्ष का अधिकार नहीं बनाएँगे।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4
विज्ञापन

लेकिन आवास विकास के दबंग जेई अभिषेक राज द्वारा अपने गुर्गों के साथ प्लाट कब्जाने के लिए नया हथकंडा अपना लिया। पीड़ित राजेश गुप्ता ने बताया की जेई और रावतपुर थाने की गुरुदेव चौकी की पुलिस की मिलीभगत से दबंग अजय कटियार, अंकित प्रधान और उसकी डेढ़ दर्जन साथियों द्वारा उच्च न्यायालय के स्टे के बाद भी पीड़ित की जमीन पर 2 दिन पहले कब्जा करके जबरन निर्माण शुरू करवा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित राजेश गुप्ता ने तत्काल रावतपुर थाने में सूचना दी जहाँ से उसे गुरुदेव चौकी भेज दिया गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज शिव कुमार शर्मा द्वारा पीड़ित की फरियाद सुनकर दबंगो को कब्जा करने से रोकने के बजाए उल्टा पीड़ित को ही घण्टो कागज़ देखने के बहाने चौकी में बैठा रखा और तबतक दबंगो ने खाली प्लाट पर बाउन्ड्री बना डाली यही नही जब पीड़ित राजेश गुप्ता की पत्नी ने अपने प्लाट पर कब्जा करने का विरोध किया तो दबंगो ने उन्हें भी नही बक्शा और महिला के साथ जमकर गालीगलौज और अभद्रता की और उसे धक्के मारकर प्लाट के बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड से न्याय की गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने एसीपी कल्याणपुर को जाँच के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

Information is Life