कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

कानपुर : 7820 करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले के आरोपी एक और उद्योगपति का प्रार्थना पत्र स्पेशल कोर्ट कम्पनीज एक्ट ने खारिज कर दिया। आरोपी ने अपनी बीमारी बताकर विदेश में इलाज कराने के लिए जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। साथ ही कहा था कि उनके पासपोर्ट का नवीनीकरण भी होना है। इस पर विशेष अभियोजक ने विरोध करते हुए कहा कि अभी तक मामले में आरोप तय नहीं हुए। ऐसे में इन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने मामले को सुनते हुए उद्योगपति का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

शहर में हुए इस बैंकिंग घोटाले में 69 अभियुक्त हैं, जिसमें रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी (इनका देहांत हो चुका है), उनके बेटे समेत कई बिल्डर और बड़े उद्योगपति शामिल हैं। विशेष अभियोजक कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि 7820 करोड़ के इस घोटाले में आजाद नगर निवासी सुनील वर्मा भी आरोपी है। इनकी सुनील वर्मा मोहन स्टील लिमिटेड के नाम से कम्पनी है और यह उसमें निदेशक हैं और फॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के नाम से कारोबार करते हैं। विशेष अभियोजक ने बताया कि सुनील वर्मा की तरफ से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें कहा गया कि पासपोर्ट नवीनीकरण के अलावा वर्टिंगो नामक गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति चाहिए। बताया कि एसएफआईओ की तरफ से उन्होंने इसका विरोध करते हुए बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध जो मामला चल रहा है उसमें उसने अपनी जमानत नहीं कराई है। ऐसी दशा में विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बताया कि अकेले अभियुक्त के विरुद्ध 4041 करोड़ रुपए मिथ्या दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करते हुए बैंक से लोन लेने का आरोप है। इसके अलावा अभी तक इनपर विचारण की कार्रवाई भी प्रारम्भ नहीं हुई है। विचारण के विभिन्न स्तरों पर आरोप फ्रेम करने, साक्षियों के परीक्षण और अभियुक्त के खुद के बयान के समय न्यायालय के समक्ष उनकी उपस्थिति आवश्यक होती है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हए आरोपी का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिये न्यायालय की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है।


Information is Life