Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर : जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बुधवार को शहर में रहेंगे। एज संस्था द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान 2047 से प्रेरित होकर विकसित भारत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा शामिल होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि सांसद देवन्द्र सिंह भोले होंगे।

कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले उद्यमियों एवँ बुद्धजीवियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एज संस्था का विकसित भारत संवाद कार्यक्रम ‘एज 2025’ का बुधवार को आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दि लैंडमार्क टावर्स में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इसमें कानपुर समेत आसपास के जनपदों के उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। एज 2025 के इस आयोजन में कानफिडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, प्रोउट सॉलिसिटर सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग कर रही है।

एज संस्था के धर्मेंद्र सिंह धर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में तकनीक, चिकित्सा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप करने वाले युवा उद्यमियों को भी बुलाया गया है। इन उद्यमियों ने न सिर्फ शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि विदेशों में भी इनके उत्पाद की तूती बोल रही है। अनूप जैन ने बताया कि समारोह में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजन मंडल के देवेंद्र ड़क, अंकित अग्रवाल, दिनेश चंद्र राय, सुशील वाधवानी, नित्या चावला ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध, उद्योगपतियों, पेशेवरों और व्यापार जगत के लीडर्स का जमावड़ा होगा, जो भारत के आर्थिक विकास, उभरते व्यापारिक अवसरों और उद्योगों में विस्तार के मार्गों पर चर्चा करने के लिए समर्पित रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) का मिनट टू मिनट प्रोग्राम।

जम्मू-कश्मीर के एलजी (लेफ्टिनेंट गवर्नर) मनोज सिन्हा 19 मार्च को शहर में रहेंगे। वे बुधवार दोपहर 12:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। दोपहर दो बजे वे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मनोज सिन्हा सीधे दोपहर 2:40 बजे होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। यहां से वे पुराना कानपुर निवासी अपनी चचेरी बहन के घर जाएंगे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वे सिविल लाइंस स्थित सुशील सदन स्थित नरेंद्रजीत सिंह के घर जाएंगे। शाम चार बजे एलजी मनोज सिन्हा फिर होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे और शाम छह बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम छह बजे एलजी मनोज सिन्हा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


Information is Life