Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर। नवातुंक संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने आज अपने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि क्राइम कंट्रोल पर मुख्य रुप से उनका फोकस रहेगा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये हर संभव प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकतायें ही उनकी प्रार्थमिकता होंगी। आमजन की सुनवाई होगी, उसे न्याय मिलेगा। थानें में आने वाले आगंतुक व पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार पुलिस करेगी। जनता में सुरक्षा की भावना जागृत होगी।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आशुतोष कुमार ने बताया कि वैसे तो पूर्व में उनकी पोस्टिंग कानपुर नगर में नहीं रही है लेकिन कानपुर नगर के आसपास के जिलों में रहने के कारण उन्हें कानपुर नगर के बारे में जानकारी है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का पद संभालने से पहले नौ जिलों में कप्तान रह चुके हैं। अपनी अलग कार्यशैली के लिये एक अलग पहचान रखने वाले आशुतोष कुमार जनपद उन्नाव व कानपुर देहात के अलावा मऊ, बांदा, गोण्डा, गोरखपुर व मुरादाबाद में एसपी व एसएसपी रहे। इसके अलावा बरेली व मेरठ रेंज के डीआईजी और बस्ती जोन और पीएसी मुख्यालय लखनऊ के आईजी भी रहे।

डीजी कॉमनडेशन डिस्क गोल्ड से लेकर कई पदक कर चुके है प्राप्त

मूल रुप से लखनऊ निवासी और रुड़‌की से मैकनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले आशुतोष कुमार ने अब तक के अपने सेवाकाल में कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किये हैं। 2017 में डीजी कॉमनडेशन डिस्क सिल्वर, 2019 में डीजी कॉमनडेशन डिस्क गोल्ड, 2022 में उत्कृष्ठ सेवा पदक और 2024 में डीजी कॉमनडेशन डिस्क प्लेटिनम मेडल प्राप्त कर चुके है।


Information is Life