Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर : सोशल मीडिया बच्चों के मन पर किस कदर असर डाल रहा है, कानपुर के बिठूर में घटी घटना इसकी बानगी है। कक्षा चार में पढ़ने वाली 11 साल की छात्रा अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने के लिए घर से भाग निकली। उसने अपनी मां के लॉकर में रखे रुपये और गहने चुराए और देर शाम निकल गई। उसके गायब होने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी। खोजबीन शुरू हुई। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन मंधना में मिली। पुलिस पांच घंटे में उस तक पहुंच गई। यह परिवार मंधना के एक गांव में रहता है। पिता शहर की एक डेयरी में काम करता है। मां मसाला कंपनी में नौकरी करती है। दंपति की बड़ी बेटी चौथी में पढ़ती है, उससे छोटा भाई भी है। गुरुवार शाम महिला काम से लौटी तो बेटा घर के बाहर बैठा मिला।

बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि दीदी बैग लेकर चली गई है। इतना सुनते ही होश उड़ गए। मां ने आसपास मोहल्ले में पता किया पर पता नहीं चल सका। घर पर रखा फोन गायब था। अचानक मां की नजर अलमारी पर पड़ी जिसमें चाबी लगी थी। खोल कर देखा तो लॉकर खुला था। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये व ज्वैलरी गायब थी। बेटी के लापता होने की सूचना लेकर वह रात में मंधना पुलिस चौकी पहुंची और पूरी बबात बताई। चौकी इंचार्ज अरुण सिंह ने तत्काल टीम बनाकर छात्रा को तलाशना शुरू कर दिया।

बच्ची जो मोबाइल को लेकर गई थी उसकी लोकेशन पता की तो लगातार मंधना की आ रही थी। परिजनों ने पास में बन रहे मकान में काम करने वाले शख्स पर आशंका जताई। रात में पुलिस उसे उठा लाई। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस छात्रा तक पहुंच गई। एक सहेली के घर से तड़के चार बजे उसे बरामद कर लिया गया। सहेली के परिजनों ने बताया कि छात्रा ने कहा था घर पर कोई नहीं है इसलिए आपके यहां आ गए हैं। पुलिस ने उसके बैग से जेवरात और नगदी बरामद कर ली।

ट्रेन से जाना था बिहार

पुलिस के मुताबिक बच्ची को कई सीसीटीवी फुटेज में जाता हुआ देखा गया था। उसकी बिहार के रहने वाले युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसी के पास जाने के लिए उसने गहने और रुपये घर से चोरी किए। वह सेंट्रल स्टेशन जाकर ट्रेन से बिहार जाना चाहती थी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मामले की जांच की जा रही। अन्य तथ्य भी खंगाले जा रहे हैं। छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं मासूम बच्ची को कोई बहकाकर ले जाने वाला गिरोह तो सक्रिय नहीं है।


Information is Life