Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राजधानी के एक होटल में भाजपा के तीन दर्जन से अधिक क्षत्रिय विधायकों के जुटान से सियासी माहौल गरमा गया है। सत्र शुरू होने के पहले दिन यानी सोमवार को हुए इस जुटान में करीब 40 विधायकों में शामिल होने की बात कही जा रही है। इसमें सपा के कई बागी विधायकों के भी मौजूद रहने की चर्चा है।

दरअसल सोमवार को राजधानी के एक होटल में सत्र के बाद भाजपा के करीब 40 विधायक पहुंचे थे। वहां पर कुटुंब परिवार का बैनर भी लगा था। इसपर कार्यक्रम के आयोजक के तौर पर कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का नाम लिखा था। सूत्रों का कहना है कि बैठक में अधिकांश विधायक क्षत्रिय थे। दो-चार विधायक ही दूसरी जाति के थे। बैठक में रामवीर सिंह और जयपाल सिंह व्यस्त के अलावा अभिजीत सांगा और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित कई भाजपा विधायक शामिल हुए। वहीं सपा से निष्कासित राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह भी शामिल हुए। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में ठाकुरों की नाराजगी की बात भी सामने आई थी। ऐसे में आगे राजनीति में हितों की अनदेखी न हो, इसके लिए भी इस बैठक को एक इशारे के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि बैठक में शामिल विधायकों और आयोजकों का कहना है कि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने यह आयोजन किया था। जीत की खुशी में उन्होंने सभी को जलपान पर बुलाया था। वहीं कुछ का कहना है कि रामवीर सिंह की पौत्री का जन्म दिन था। इस आयोजन का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।


Information is Life