Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर में बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल भेजे गए वकील धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के खिलाफ कोतवाली थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। थाने में तैनात दरोगा ने वादी बनकर वकील दीनू उपाध्याय समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगला विहार प्रथम निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर की हत्या के मामले में जेल में बंद धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू उपाध्याय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब कोतवाली में तैनात मेरठ के रोहटा कल्याणपुर निवासी दरोगा रोहित कुमार की तहरीर के अनुसार, सोमवार को प्राप्त हुए वायरल वीडियो में जेड स्क्वायर मॉल की तृतीय तल स्थित फूड कोर्ट में हत्यारोपित धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय, संजय उपाध्याय, मनु उपाध्याय, धीरज दुबे उर्फ ट्विंकल, नीरज दुबे उर्फ सोनू पंडित, ड्राइवर विक्रम व दीपक जादौन समेत एक दर्जन लोग एक शख्स से गाली-गलौज कर पीटने के अलावा तोड़फोड़ करते नजर आए हैं। सार्वजनिक स्थान पर आरोपितों की इस करतूत से मॉल में दहशत व भय उत्पन्न हुआ। जिससे महिलायें व बच्चे समेत अन्य लोग बचने के लिए इधर उधर भाग रहे। दरोगा के मुताबिक उन्होंने जेड स्क्वायर मॉल में जाकर पूछताछ भी की मगर वहां पर डर के मारे किसी ने गवाही नहीं दी।

पुलिस कमिश्नर ने वकील दीनू उपाध्याय के सभी मुकदमों की दोबारा फाइल खोलने का दिया आदेश।

दीनू के खिलाफ 8 गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर के अनुसार दीनू ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए ज्यादातर मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगवाई है। दीनू उपाध्याय के खिलाफ 30 जून 1989 को नवाबगज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसमे उनके भाई संजय उपाध्याय भी आरोपी है। दूसरा पिन्टू मर्डर केस, जिसमें उसे साढ़े चार साल बाद अरेस्ट करके जेल भेजा गया है। बाकी हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट के चार मामले में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। कोतवाली में फर्जी डिग्री से
वकालत करने और पिंटू सेंगर हत्याकांड का मामला भी चल
रहा है। पुलिस ने अब दीनू के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को
देखना शुरू कर दिया है। दाखिल फाइनल रिपोर्ट और बंद हो चुके मुकदमों की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि एसआई रोहित कुमार की तहरीर पर दीनू उपाध्याय समेत सात नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ मारपीट, सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।


Information is Life