Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं बल्कि संगठित हो। समय आ गया है कि पत्रकार अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर एकजुट हों, ताकि सच की ताकत को कोई दबा न सके। एक मजबूत संगठन न केवल पत्रकारों की रक्षा करता है बल्कि लोकतंत्र की नींव को और भी ठोस बनाता है। एकता ही हमारी असली पहचान और सबसे बड़ा हथियार है! समाज का आईना कहलाने वाले पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ माने जाते हैं। उनकी कलम सत्ता से सवाल पूछती है, सच को सामने लाती है और जनता के अधिकारों की रक्षा करती है। लेकिन विडम्बना यह है कि जो पत्रकार समाज की आवाज़ बनते हैं, उनकी अपनी आवाज़ कई बार अनसुनी रह जाती है। ऐसे समय में पत्रकारों का संगठित होना केवल विकल्प नहीं, समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

1️⃣ अधिकारों की सुरक्षा

आज पत्रकारों पर हमलों, धमकियों और षड्यन्त्र कर झूठे मुकदमों में फॅसा देने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। एक संगठित मंच ही पत्रकारों को कानूनी सहायता, सुरक्षा कवच और न्याय दिलाने का ताकतवर साधन बन सकता है।

2️⃣ रोजगार और मानदेय की लड़ाई

अनेक पत्रकार बेहद कम वेतन, अनुबंध आधारित काम और अनिश्चित भविष्य से जूझ रहे हैं। हमारा मजबूत संगठन ही हमें सम्मान दिला सकता है।

3️⃣ प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा

पत्रकार स्वतंत्र हों तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहता है। जब पत्रकार एकजुट होते हैं तो किसी भी प्रकार के राजनीतिक या कॉर्पोरेट दबाव का डटकर मुकाबला कर सकते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रख सकते हैं।

4️⃣ पेशेवर विकास एवं प्रशिक्षण

तेजी से बदलती मीडिया तकनीकों के इस दौर में नियमित प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और संसाधन जरूरी हैं। संगठन इन अवसरों को सुनिश्चित कर पत्रकारों को समय के साथ अपडेट रखने में अहम भूमिका निभाता है।

5️⃣ सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा

जब पत्रकार एक मंच से अपनी बात रखते हैं तो उनका सामाजिक सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ता है। संगठित पत्रकारिता मीडिया की विश्वसनीयता और मानकों को भी मजबूत करती है।

6️⃣ संकट के समय सहारा

चाहे वह किसी पत्रकार का आर्थिक, स्वास्थ्य या कानूनी संकट हो — संगठन एक परिवार की तरह खड़ा रहता है और सहयोग सुनिश्चित करता है। यही एकता की असली शक्ति है।


Information is Life