कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

विज्ञापन

महाकुंभ में आज क्या-क्या-महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. प्रशासन ने जितना अनुमान लगाया था, उससे ज्यादा श्रद्धालु स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं. 144 साल बाद बने इस योग में 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा भव्य और दिव्य महाकुंभ अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का आज 42वां दिन है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ की समाप्ति हो जाएगी. महाकुंभ की शुरुआत से ही रोजाना औसतन करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. प्रशासन ने जितना अनुमान लगाया था, उससे ज्यादा श्रद्धालु स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं. 144 साल बाद बने इस योग में 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. ऐसे में माना जा रहा है कि 23-24 फरवरी को भी महाकुंभ में अधिक भीड़ रह सकती है. इतना ही नहीं महाशिवरात्रि पर भी महाकुंभ में भीड़ देखने को मिल सकती है। ऑटो और ई-रिक्शा वाले एक किमी के 100 रुपए तक वसूल रहे तो बाइक वाले 50 रुपए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में लोगों को एंट्री पॉइंट्स से मेले तक जाने के लिए 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट का किराया इस समय 38 से 42 हजार रुपए के बीच बता रहा है। हालांकि, 26 फरवरी के बाद यह किराया सिर्फ 3 हजार रुपए दिख रहा है। ऐसे में इस समय किराया 12 गुना तक महंगा है। प्रयागराज महाकुंभ का आज 43वां दिनअबतक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नान आज महाकुंभ का आखिरी वीकेंड 26 फरवरी को समाप्त हो जाएगा महाकुंभहर दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी प्रयागराज में लग रहा है भीषण जाम की वजह से 24 फरवरी को 10वीं और 12वीं की नहीं होंगी परीक्षाएं।

प्रयागराज में 25 किलोमीटर लंबा जाम
महाकुंभ का आज आखिरी रविवार होने और साथ ही इसके समापन के नजदीक आने के कारण बड़ी तादाद में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. ऐसे में ट्रैफिक की स्थिति भी खराब बनी हुई है. शहर में लोग अपनी गाड़ियों से भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं और इस वजह से पूरे इलाके में 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. जाम के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं शहर में जाम की वजह से ही प्रशासन ने 24 फरवरी को होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम नहीं कराने का फैसला लिया है।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान

महाकुंभ में आखिरी दिन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान है. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है. इसे लेकर जिला प्रशासन और मेला प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है. डीएम रविंद्र कुमार मंदार ने IANS को बताया कि तैयारियां बड़े स्तर पर की गई हैं. तीर्थयात्रियों का महाकुंभ का अनुभव सुखद रहे इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. मुख्य सचिव और डीजीपी ने समीक्षा बैठक कर खुद तैयारियों का जायजा लिया. डीएम का कहना है कि महाकुंभ में अगर कोई परेशानी आ रही है तो उसको तुरंत सुलझाने के निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं।


Information is Life