उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा मीरापुर, कुंदरकी, सीसामाऊ और कटेहरी उपचुनाव के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स पर किए गए पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने मतगणना से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। ये लोग अपने खो रहे जनाधार व समर्थन से पूरी तरह से हताश और निराश हैं। प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया गया है।
Recent Posts
- Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..
- Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा
- Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।
- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

Recent Comments