Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर। कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी के समर्थन में कई ब्राह्मण संगठन सामने आए। राष्ट्रीय समानता मोर्चा, अनारक्षित समाज पार्टी, भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, मैं हूं ब्राम्हण जैसी पार्टियों और संगठनों ने नेहा तिवारी के समर्थन ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में शामिल नेताओं ने कहा कि बिकरु कांड में ब्राह्मण होने के चलते खुशी दुबे के साथ अन्याय किया गया। है। बेकसूर होने के बाद भी 2 साल से वह जेल में है।

कांग्रेस पार्टी ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा से टिकट दिया है। सभी ब्राह्मण संगठन व कुछ राजनीतिक दल नेहा तिवारी को तन मन धन से चुनाव लड़ाएंगे। ताकि खुशी दुबे के साथ हुए अन्याय का बदला सरकार से लिया जा सके। बता दें कि बिकरु कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी पुलिस ने मुजरिम बनाया है। जबकि चंद दिन पहले ही अमर और खुशी दुबे की शादी हुई थी। खुशी दुबे के साथ हुए अन्याय को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी ने खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। नेहा तिवारी के पक्ष में आज एक प्रेस वार्ता कर ब्राह्मण संगठनों वह कुछ राजनीतिक दलों में अपना समर्थन दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश कुमार अग्निहोत्री, नरेश चन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, बी पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

खुशी दुबे पर क्या है मुकदमा
साल 2020 में 2 जुलाई को कानपुर के बिकरू में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। इस दौरान 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। घटना के बाद विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इसमें उसका शार्प शूटर अमर दुबे भी था। बाद में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने एनकाउंटर में दुबे गैंग के कई अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया। विकास दुबे भी एनकाउंटर में मारा गया। अमर दुबे को हमीरपुर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया।

बिकरू कांड से दो दिन पहले अमर दुबे की खुशी दुबे के साथ शादी हुई थी। फिर भी अमर के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने खुशी दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उन पर बलवा, हत्या का प्रयास, हत्या, डकैती, षड्यंत्र रचने, चोरी की संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बााद सितंबर 2020 में खुशी दुबे के खिलाफ दर्ज मामलों में धाराएं बढ़ा दी गईं। उन पर 17 धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


Information is Life