Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर। काकादेव में फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के खाते में भुगतान कर 60 लाख हड़पने के मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पीड़ित कोरियर संचालक ने यूनियन बैंक के कर्मचारियों समेत पांच पर धोखाधड़ी, कूटरचना, जान से मारने की धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के गंम्भीर अपराध पर काकादेव थाने में बीती 28 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन मुकदमा लिखने के कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस कार्यवाही सुस्त होने से पीड़ित के जान पर बन आयी है आरोप है कि आरोपी उसे धमका रहे है।

अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में शुक्रवार को हैरिसगंज निवासी पीयूष शुक्ला जो कि एसकेए एक्सप्रेस कोरियर के संचालक हैं उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया की पांडु नगर स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की 2006 से डाक और कोरियर लाने-ले जाने का काम कर रहे थे। बैंककर्मी हरिकेश मिश्रा, अरुण मिश्रा, प्रवीण मिश्रा और प्रशांत कटियार ने उसका भुगतान करने को खाता खुलवाया था। आरोप है कि आरोपितों ने फर्जी दस्तावेजों से भुगतान उसके एसकेए एक्सप्रेस कोरियर खाते के बजाय कानपुर देहात के पंकज कुमार के खाते में कर दिया। आरोप है कि जानकारी पर उसने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद भी वह पंकज के खाते में ही भुगतान करते रहे। तीन साल पहले हरिकेश ने उसकी संस्था के कार्य को ही गलत और फर्जी बताकर काम रुकवा दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। जिसके बाद काकादेव थाना में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने उनके हौसले बुलंद है और वो पीड़ित को ही धमका रहे है।


Information is Life