Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर पहुंचे समाज कल्याण मंत्री ने uptvlive.com से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग में कई बदलाव लाने के वादे भी किए. पेश है उनसे खास बातचीत…

कानपुर: मुझे अब जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसके तहत समाज कल्याण विभाग में बदलाव को लेकर टेक्नोलाजी, प्रासेस व भ्रष्टाचारविहीन व्यवस्था पर काम करना है. गुरुवार को ईटीवी भारत से खास बातचीत में यह बात कही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता होगी कि समाज कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार हो और उसे खत्म किया जाए

छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति मामले को लेकर बताया कि इस पर एक स्टडी शुरू करा दी है, जिसके तहत अब आने वाले समय में शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर जो फर्जीवाड़ा या घोटाला होता रहा उस पर अंकुश लग सके. अब पुलिस की वर्दी नहीं पहनने को मिलती है, इस कसक को कैसे बयां करेंगे? इस सवाल के जवाब में बताया कि वर्दी नहीं पहनता हूं तो इसका कष्ट होता है. हालांकि मेरी वर्दी मेरी अलमारी में रखी है. वह बोले, अब जो चुनौतियां और जिम्मेदारी है उसे निभाना है.

100 दिनों में सीएम योगी ने जो विभाग का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का लक्ष्य सौंपा है, उसमें क्या करेंगे? इस सवाल के जवाब में बताया कि 100 दिनों, छह माह व एक साल के अंदर समाज कल्याण विभाग की जो योजनाएं हैं उनका सभी को लाभ मिले यही लक्ष्य तय किया है. यह भी देखेंगे कि किसी अपात्र को लाभ न मिले. उन्होंने बताया कि वह ग्रीनपार्क में स्पेशल ओलंपिक भारत संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मेला व पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे. उनके साथ संजीव पाठक, जगदीश तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी, अक्षय द्विवेदी, रूमा चतुर्वेदी, ऋषभ पाठक, रचित पाठक, राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।


Information is Life