Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर में हाई प्रोफाइल मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की मौत मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। आंचल का एक वीडियो सामने आया है, जिसने जांच की पूरी दिशा बदल दी है। इसमें आंचल पति सूर्यांश को पैरों से पीट रही है, जबकि वह उसे काबू करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आंचल सास को भी गालियां दे रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे तथ्यों की पड़ताल कर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, आंचल के पिता का कहना है कि सूर्यांश और उसकी मां ने बेटी को प्रताड़ित कर उसकी मनोदशा खराब कर दी थी।

आंचल ने शनिवार को सुसाइड कर लिया था। मायके वालों ने सूर्यांश दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

आंचल ने पति को थप्पड़ों से पीटा, सास को दी गालियां
एसीपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी मसाला कारोबारी सूर्यांश और उनकी मां निशा की गिरफ्तारी के बाद साक्ष्य और अपना तर्क रखा है। उनका कहना है कि वह 12 नवंबर को आंचल की मारपीट और कलह से ऊब कर घर छोड़कर बहन के घर लखनऊ चले गए थे। इसके साथ ही कई वीडियो भी सौंपे हैं। इन वीडियो में आंचल खरबंदा पति से मारपीट करती नजर आ रही है।
इसके साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि पति और सास को तीन मिनट से ज्यादा समय तक गालियां दी। अब ससुराल वालों ने भी आंचल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। Uptvlive इस वीडियो की पुष्टि नही करता है आंचल के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपी पति व सास के प्रति सॉफ्ट कर्नर रखकर मामले की जांच कर रही है। इन सभी वीडियो को जांच में शामिल किया गया है। इन वीडियो को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इससे कि साफ हो सके कि वीडियो से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।

पिता बोले- आंचल को इतना टॉर्चर किया कि मनोस्थिति बिगड़ गई
मृतक आंचल के पिता ने बताया कि उसे घर में बंद करके पति व सास मारपीट करते थे। मारपीट करने के साथ ही बेटी को इतना टॉर्चर कर दिया कि उसकी मनोदशा ही बिगड़ गई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पति ने गुपचुप मोबाइल रखकर मारपीट करते हुए वीडियो बना लिया है, लेकिन दूसरा पक्ष सामने नहीं है। इससे पहले पति और सास ने उसे जमकर पीटा है। इसके बाद मानसिक तनाव झेल रही आंचल ने सुसाइड जैसा कदम उठाया है।

सूर्यांश ने खुद को बताया बेगुनाह
बातचीत के दौरान सूर्यांश ने बताया कि आंचल ने लॉकर से रुपए निकालने का प्रयास किया था। सफल नहीं होने पर आग के हवाले करने का प्रयास किया था। इसके बाद मैंने अपना सारा सोना और पैसा निकाल लिया था। यह पैसा और जेवरात मेरी कमाई का था।

शनिवार को फंदे पर लटका मिला था शव
कानपुर के अशोक नगर में बीते शनिवार को MDH मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी आंचल का शव फंदे पर लटकता मिला था। दोनों की शादी फरवरी 2019 में हुई थी। मायके वालों ने मसाला कारोबारी और उसके परिवार पर हत्या कराने के आरोप लगाया था। आंचल की मौत के पीछे 70 लाख रुपए दहेज की मांग बताई जा रही है।

वहीं, आंचल के पिता का आरोप है कि कारोबारी सूर्यांश खुद चरित्रहीन तो था ही। उनकी बेटी से भी गलत काम कराना चाहता था। पुलिस ने शनिवार की रात सूर्यांश और उसकी मां को गिरफ्तार किया और रविवार को दोनों को जेल भेज दिया।


Information is Life