Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए हैं। यह चारों मुकदमे NRI के तहरीर पर जीरो क्राइम नंबर पर लिखे गए हैं, जो करीब 5.13 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े हैं। सभी मुकदमे NRI के गृह जनपद भेज दिए गए हैं।

महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके सहयोगियों पर अब तक 28 केस दर्ज हो चुके हैं, जिसमें 10 केस जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज किए गए है।
दुबई में रहने वाले NRI भावेश अशोक कुमार पटाडिया मूल रूप से राधिका पार्क मंगलपुरा रोड साणंद गुजरात के रहने वाले हैं। रविवार को वह अन्य तीन पीड़ितों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप लगाया कि रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के कहने पर उन्होंने 2.66 करोड़ रुपए (10,82,650 दिरहम) निवेश किया।

बाद में रवींद्र कंपनी बंद कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने रवींद्र नाथ सोनी उसके साथी सूरज जुमानी, विभाष हरिसुमन त्रिवेदी, अमित गेरा, गुरनीत कौर और शाश्वत सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसी तरह हीरानंदानी इस्टेट ठाणे कासर्वाडावाली महाराष्ट्र के सचिन विजय कुमार राजे 49.15 लाख रुपए (2 लाख दिरहम), शिवहरी निरवास श्री कृष्णापुरी मोराबादी रांची बिरयातु रांची झारखंड निवासी डॉ. पुलक पुनीत ने 76,66,436 रुपए (3,11,950 दिरहम) और सुजलांग सोसाइटी नारंगपुरा अहमदाबाद नारायणपुरा गुजरात निवासी निधि विजय मेहता ने 1,21,91,464 रुपए (4,96,075 दिरहम) की ठगी का आरोप लगाते हुए रवींद्र व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चारो अप्रवासी भारतीयों के मुकदमे दर्ज कर उनके गृह जनपद भेज दिए गए हैं।


Information is Life