कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर : फर्जी कागजात बनवा कर सिविल लाइन में 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा करके गंगा नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर गेट लगाये जाने के विरोध में सोमवार को नमामि गंगे संस्था ने पुलिस कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन सौंपा। संस्था की राष्ट्रीय सचिव मंजू शुक्ला ने कहा कि पूर्व में भी डीएम / केडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया था, मगर कार्रवाई नहीं की गयी थी।

पुलिस आयुक्त को दिये ज्ञापन में मंजू शुक्ला ने आरोप लगाया कि आरती त्रिपाठी उर्फ समरा खातून पत्नी फखरुद्दीन अली अहमद ने अवैध रूप से 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर गंगा की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण ने 14 मई 2019 को उपरोक्त भूमि पर अवैध निर्माण को सील कर मामला पुलिस के सुपुर्द किया था। धर्म जागरण समन्वय कानपुर प्रांत के प्रमुख नरेश मिश्रा ने 27 जून 2023 और 31 जुलाई 2023 को उक्त अवैध निर्माण की सील तोड़े जाने और एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन कर बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाये भवन को ध्वस्त करने का प्रार्थना पत्र केडीए उपाध्यक्ष व डीएम को दिया था।

जाँच के आधार पर केडीए ने थाना कोतवाली में सार्वजनिक संपति के नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला कायम कराया जिसकी विवेचना चल रही है। मां गंगा सेवा संस्थान के सदस्यों ने जिलाधिकारी, केडीए उपाध्यक्ष से अवैध कब्जा हटवाकर गंगा की ओर जाने वाला रास्ता खुलवाने की मांग की थी, मगर कार्रवाई नहीं की गयी। सोमवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण कराकर भूमि को खाली कराने की मांग की गयी। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, योगीचंद्र गिरी, राजू बाबा, प्रताप नारायण द्विवेदी समेत कई लोग थे।


Information is Life