Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में जमकर ‘‘धांधली’’ किये जाने का आरोप लगाते हुए मतदान रद्द करके अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में दोबारा वोट डलवाने की मांग की है।

लखनऊ: क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव रद्द होंगे? यह सवाल इसलिए लाजिमी है कि समाजवादी पार्टी चुनाव में धांधली और मदाताओं को वोट देने से रोकने का आरोप लगा रही है। इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में जमकर ‘‘धांधली’’ किये जाने का आरोप लगाते हुए मतदान रद्द करके अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में दोबारा वोट डलवाने की मांग की है।

हर जगह ज्यादती हुई-रामगोपाल यादव
राम गोपाल यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव सपा और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच थे, न कि सपा और भाजपा के बीच।’’ उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटेहरी में किया, वह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं। मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक के बल पर मत डालने से रोका गया।’’

अर्द्ध सैनिक बलों की देखरेख में दोबारा वोटिंग की मांग
राम गोपाल यादव ने निर्वाचन आयोग को टैग कर मांग की, ‘‘ये चुनाव रद्द हों और दोबारा चुनाव अर्द्ध सैनिक बलों की देखरेख में होने चाहिए।’’ उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटेहरी समेत नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस दौरान सपा ने अनेक स्थानों पर ‘‘धांधली’’ और पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की शिकायतें निर्वाचन आयोग से कीं।


Information is Life