कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...
Information is Life

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पत्नी अनुपमा के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के पुराने नेता धर्मवीर चौधरी, उत्तर प्रदेश यूथ काँग्रेस के प्रदेश महासचिव उमंग शुक्ला, काँग्रेस से कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके अम्बुज शुक्ला, बसपा से गोविंद नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सचिन त्रिपाठी, बसपा से किदवईनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सन्दीप शर्मा (जैकी) इसके अलावा 6 कांग्रेसी पार्षद सब्जी मंडी किदवईनगर की शालू कनौजिया, अंजुली दीक्षित, सरोज चड्ढा, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, अनिल यादव शामिल हैं। इन सभी को अजय कपूर का करीबी माना जाता है। इसके अलावा शालू कनौजिया के पति और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया, गुजैनी के पूर्व पार्षद आदर्श दीक्षित, गोविंदनगर दक्षिण से पार्षद पुत्र नीरज चड्डा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में सोमवार की सुबह इन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता प्रदेश मुख्यालय में दिलाई गई. जहां उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के सम्मानित लोग पार्टी की ओर आ रहे हैं. वे शामिल होकर भाजपा की ताकत को बढ़ा रहे हैं. निश्चित तौर परउत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मिशन 80 को हासिल करेगी. देश में 400 सीट से अधिक पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जॉइनिंग के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद अमरपाल मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अलावा कुछ अन्य नेता मौजूद रहे. पूर्व डीजीपी विजय कुमार, पत्नी अनुपमा, बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी ने भाजपा की औपचारिक तौर पर सदस्यता ग्रहण की. इन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनाया गया. सभी ने पार्टी की रीति में अपनी आस्था व्यक्त की.

इस मौके पर बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में निर्णायक बढ़त प्राप्त कर चुकी है. निश्चित तौर पर आने वाले समय में हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं।


Information is Life