Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...
Information is Life

लखनऊ : यूपी में चार निजी टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की जाएगी। उन्नाव, कानपुर देहात, शामली व अमरोहा में स्थापित किए जाने वाले इन टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना के लिए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग ने संबंधित कंपनियों के साथ समझौता करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन पार्कों को 25-25 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा। इन्हें स्थापित करने वाली कंपनियां ही इनका संचालन करेंगी।

हथकरथा एवं वस्त्रोद्योग विभाग राज्य में वस्त्र एवं परिधान उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संत कबीर के नाम पर 10 टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए बंद पड़ी कताई मिलों की भूमि वापस लेकर वहां पर वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश से अमेरिका, यूके, यूएई, जर्मनी, नेपाल सहित करीब 14 देशों में रेडीमेड वस्त्रों का निर्यात तेजी के साथ बढ़ा है। फेडरेशन आफ इंडियन ‘एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश से वस्त्र एवं परिधानों के निर्यात में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और 15,50 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया है। वस्त्र उद्योग की मशीनों के पंजीकरण में भी पिछले की गई है। सरकार की कोशिश है कि पारंपरिक वस्त्र उद्योग के साथ राज्य में नए वस्त्र उद्योगों की भी स्थापना की जाए। इसके लिए लखनऊ में एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क की स्थापना की जा रही है। अभी तक इसे विकसित करने के लिए कंपनी का चयन नहीं किया जा सका है। इस बारे में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान का कहना है कि इन पाकों में बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, संबंधित कंपनियों को सरकार 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि देगी। प्लांट (ईटीपी) की स्थापना और संचालन निजी कंपनी करेगी।


Information is Life